{"_id":"5b47b3124f1c1bbd248b6078","slug":"151531425554-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द एक परिसर में स्थापित होंगे बैंक व कॉरपोरेट सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द एक परिसर में स्थापित होंगे बैंक व कॉरपोरेट सेक्टर
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द एक परिसर में स्थापित होंगे बैंक और कॉरपोरेट सेक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अंबाला सदर में बनने वाले बैंक स्क्वेयर के कार्य को विशेष प्राथमिकता पर आरंभ करवाएं। उन्होंने कहा कि लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस परिसर के बाद जहां बैंकों और कॉरपोरेट सेक्टर को अपने कार्यालय के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा, वहीं क्षेत्र की जनता को भी अपने कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों पर बैंक और बीमा कंपनियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विज अपने आवास पर निगम अधिकारियों से इस परियोजना पर चर्चा कर रहे थे।
जानकरी के लिए स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर गांधी मैदान अंबाला छावनी के नजदीक बैंक स्क्वेयर स्थापित करने की योजना है। निगम द्वारा इस प्रस्तावित स्थान की चारदीवारी का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है। यह परियोजना पूरी होने से बाजारों में स्थित बैंक शाखाओं में आने वाले सैकड़ों वाहनों के कारण आम जनता को आने वाली यातायात समस्या से भी निजात मिलेगी। निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह ने बताया कि बैंक स्क्वेयर के लिए 2.93 एकड़ भूमि चिह्नित करके इसकी चारदीवारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा करने के बाद एक डिजाइन तैयार किया गया है। टेंडर प्रक्रिया से पूर्व जहां कहीं इसमें सुधार की आवश्यकता होगी उसी के मुताबिक परिवर्तन भी किया जा सकेगा।
---------
तीन मंजिला भवन बनाने का प्रावधान
उन्होंने बताया इस परियोजना में बैंको के लिए तीन मंजिला भवन बनाने का प्रावधान किया गया है, जिसमें 19 बैंक शाखाएं स्थापित हो सकती हैं। बैंक स्क्वेयर में कॉरपोरेट सेक्टर के लिए भी एक टावर के निर्माण की भी परियोजना तैयार की जाएगी। यह टावर दस मंजिला होगा, जिसमें कॉरपोरेट सेक्टर के विभिन्न कार्यालय स्थापित हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि बैंक स्क्वेयर के इस संभावित मॉडल में विभिन्न कंपनियों और कार्यालयों के विज्ञापन के लिए एक विशाल डिस्पले स्क्रीन भी स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परिसर के आकर्षण के लिए सामने हरा-भरा लॉन तैयार करने का प्रावधान किया जाएगा। लोगों के सुविधाजनक आवागमन के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें लगभग 425 वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा शौचालय, पेयजल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने की योजना भी तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि इस परिसर के गांधी मैदान की ओर के क्षेत्र में भी हरियाली का विशेष प्रावधान रहेगा ताकि सामने और पीछे से इस परिसर को आकर्षक लुक दी जा सके।