{"_id":"5ad4fcf64f1c1b86098b4ed7","slug":"151523907830-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में घोटाले और बच्चियों से दुराचार, कहां है सरकार : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में घोटाले और बच्चियों से दुराचार, कहां है सरकार : दुष्यंत
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में घोटाले और बच्चियों से दुराचार, कहां है सरकार : दिग्विजय सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना (अंबाला)।
इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि देश में घोटाले और बच्चियों से दुराचार के लगातार मामले सामने आ रहे हैं, जबकि सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। वे मुलाना क्षेत्र में आयोजित नुक्कड़ सभा में संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व विधायक राजबीर सिंह बराड़ा, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष सरदार मनदीप सिंह बोपाराय, जिला अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह सौंटा, इनेलो मुलाना युवा अध्यक्ष टोनी राणा सैहला ने चौटाला का स्वागत किया।
इस दौरान चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार फेल साबित हो चुकी है। देश में बच्चियों से दुराचार के मामले बढ़ रहे हैं, घोटालों पर घोटाले हो रहे हैं, प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने में घोटाले सामने आ चुके हैं, अब इससे बुरा क्या होगा। इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता 2019 में भाजपा को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जा चुकी है, भाजपा अब जाएगी और इनेलो बहुमत से हरियाणा में आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्र संघ बहाल करने की मांग को लेकर किए गए अनशन में हिसार पहुंचे इनेलो व इनसो कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही अब प्रदेश में छात्र संघ चुनाव संभव हुए है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी, इनेलो प्रवक्ता श्रीपाल जैन, हलका प्रधान अवतार सिंह शेरगिल, विक्रम बजीतपुर, सोनू, जंगबीर, राजू गगनेजा, सचिन मलिक, सोनू टंगेल, विपिन जैन और कृष्ण तंदवाल आदि मौजूद रहे।