फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - गांव जटवाड़ में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में हुए शामिल

- गांव जटवाड़ में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में हुए शामिल

Tue, 27 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
- गांव जटवाड़ में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में हुए  शामिल
सरकार एसवाईएल बनाए तो इनेलो करेगी सहयोग : दुष्यंत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर (अंबाला)।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी एसवाईएल नहर को नहीं बनवा रही है। अगर सरकार नहर बनवाती तो इनेलो उनका पूरा सहयोग करती। वे गांव जटवाड़ में एक निजी कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि एसवाईएल को लेकर 7 मार्च को दिल्ली में रैली होगी। एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक में आने के बाद भी सरकार नहर की खुदाई नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा कि जब कोर्ट का फैसला हरियाणा के पक्ष में आ चुका है तो सरकार इसे बनाने में ढिलाई क्यों बरत रही है। इनेलो इसी मुद्दे पर सात मार्च को इसी मुद्दे पर किसानों का पक्ष रखेगी और सरकार की खामियां गिनाएंगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शीशंपाल जंधेड़ी, तेेेजपाल शर्मा पतरेहड़ी, लक्की नगौली, रविंद्र बरौली, डॉ. अजैब पटवी, हरबिलास रज्जूमाजरा, अमरीक सिंह, विक्रम जौली, लाली भानोखेड़ी, जसविंद्र सकराहो, अजैब सिंह जटवाड़, राम कुमार प्रवक्ता, मुकेश अंबली, सरपंच मामराज, बलबिंद्र गणोली, गुरविंद्र सिह काला, गुरपाल जटवाड़, ईश्वर सिंह, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed