{"_id":"598b668e4f1c1b86628b4725","slug":"151502307982-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- कैंट में दोपहर झमाझम बारिश के बाद कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- कैंट में दोपहर झमाझम बारिश के बाद कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट।
नालियों व मुख्य ड्रेनों की सफाई में लाखों रुपया पानी की तरह बहा दिया गया, मगर नतीजा सिफर रहा। बुधवार दोपहर कैंट में हुई झमाझम बारिश ने सफाई के दावों की पोल खोल थी। दोपहर करीब एक घंटे की बारिश के बाद हालत बिगड़ गए। विभिन्न कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज की शास्त्री कॉलोनी में भी पानी आ गया। मंत्री विज के निवास पर रेंप तक पानी आ गया जबकि सदर क्षेत्र की सड़कें भी पानी से लबालब हो गई। इतना ही नहीं, महेशनगर व अन्य कॉलोनियों की हालत खस्ता रही। बारिश थमने पर सड़कों से पानी उतरा, लेकिन राय मार्केट क्षेत्र में हालत बारिश के बाद भी खराब रहे।
दोपहर करीब एक घंटे तक कैंट में झमाझम बारिश रही। उमस व गर्मी में परेशान हो रहे लोगों को इससे भारी राहत मिली। स्कूल व कॉलेजों में उस समय छुट्टी हो रही थी और इस बारिश का लुत्फ भी बच्चों ने लिया। मगर कुछ ही क्षणों में राहत आफत में बदल गई जब सड़कों पर पानी आ गया। सदर क्षेत्र में टिंबर मार्केट, पंजाबी मोहल्ला, डीसी रोड, कालीबाड़ी मंदिर चौक, सब्जी मंडी रोड, फुटबाल चौक, अग्रवाल धर्मशाला रोड व अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया। बेहतर पानी निकासी के जो दावे नगर निगम द्वारा पूर्व में किए गए थे वह हवा हो गए। टिंबर मार्केट, गोबिंद नगर, रामनगर व अन्य कई इलाकों में तो घरों में भी पानी आ गया। इसके अलावा बस स्टैंड परिसर में भी पानी लबालब रहा। यहां वाहन चालकों व मुसाफिरों को बसें पकड़ने में खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।
तालाब बन गई इंदिरा मार्केट
राय मार्केट के पिछली तरफ स्थित इंदिरा मार्केट तो बारिश के बाद से पूरी तरह से तालाब बन गई है। यहां पर बैंक स्क्वेयर के लिए खाली मैदान में चारदिवारी का कार्य किया जा रहा जिस वजह से निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। निर्माण सामग्री के कारण यहां पानी निकासी नहीं हो रही और चारों ओर पानी-पानी हो गया है। साथ लगती इंदिरा मार्केट के दुकानदार परेशान है। पानी निकासी प्रभावित होने से दुकानों के आगे पानी आ गया है। यहां पर हालत बदतर होती जा रही है, मगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
बाजार व कालोनियों में बिजली कट
बारिश आरंभ होते ही बाजार व कॉलोनियों में बिजली कट लगने आरंभ हो गए। दोपहर बारिश आरंभ हुई तो राय मार्केट, सदर बाजार क्षेत्र के अलावा विभिन्न कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। राय मार्केट में ही करीब चार घंटे बाद बिजली आई जिससे लोगों को परेशानी भी हुई।
तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान विभाग ने वीरवार को भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी एक सप्ताह तक जिले में बादल बने रहेंगे और इस दौरान बीच में ज्यादा और सामान्य बारिश भी हो सकती है।