फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात है पीड़ित

- बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात है पीड़ित

Mon, 10 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
- बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात है पीड़ित
बराड़ा। बिजली विभाग में बतौर लाइनमैन तैनात सुभाष चंद्र के बैंक खाते से किसी शातिर ने 45 हजार रुपये की राशि निकलवा दी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मंगलपुर उगाला निवासी सुभाष चंद्र ने थाना बराड़ा में दी शिकायत में कहा कि वह बिजली विभाग में नौकरी करता है व लाइनमैन के पद पर तैनात है। उसका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक अधोया में खुला हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में जून माह का वेतन उसके खाते में जमा हुआ था। सुभाष के अनुसार किसी जरूरी कार्य के चलते वह दो दिन के लिए छुट्टी पर गया हुआ था। जैसे ही वह 7 जुलाई को ड्यूटी पर पहुंचा और वेतन निकलवाने अधोया स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पहुंचा तो उसके खाते से पैसे निकाले जा चुके हैं ऐसा देख उसके होश उड़ गए। शिकायतकर्ता के अनुसार 4 जुलाई से 7 जुलाई तक उसके खाते से लगभग 45 हजार रुपये किसी व्यक्ति ने निकलवा लिए हैं। पीड़ित सुभाष ने अपने साथ हुए इस साइबर क्राइम की लिखित शिकायत बैंक मैनेजर अधोया को सौंपी है। उधर, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed