{"_id":"5c928762bdec22141231ef96","slug":"141553106786-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा राशि न आने से रोषित किसानों ने मानव चौक पर सीएम का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा राशि न आने से रोषित किसानों ने मानव चौक पर सीएम का फूंका पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुआवजा राशि न आने से रोषित किसानों ने फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। ओलावृष्टि में किसानों की धान की फसल खराब होने के चलते किसानों ने बुधवार को मानव चौक पर सीएम मनोहर लाल का पुतला फूंका। इस दौरान सभी किसानों ने सरकार व अंबाला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मौजूद किसानों का कहना था कि जिला प्रशासन ने बीमा युक्त किसानों को 25 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था। किसान नेता हरपाल ने बताया कि जब सरकार ने जबरन फसल बीमा किया तो फसल खराब होने पर सरकार बीमा युक्त किसानों को मुआवजा क्यों नहीं देना चाहती, लेकिन ऐसे भी किसान हैं जिनका बीमा नहीं है लेकिन फसल खराब हो गई है। उनके खातों में भी बीमा राशि नहीं आई। धरने पर मौजूद किसानों ने ऐलान किया कि यदि अभी भी सरकार उन्हें मुआवजा देना नहीं चाहती तो वह चुनावों में उनका बहिष्कार करेंगे।
---
पटवारियों ने नहीं दर्ज करवाए सही खाता नंबर
किसानों ने बताया कि प्रशासन के आदेशों के चलते पटवारी कानूनगो गांवों में जाकर किसानों के आधार कार्ड व खाता नंबर की फोटो काफी एकत्रित कर रहे थे। उसी दौरान कंप्यूटर पर कर्मचारियों की गलतियों के कारण किसानों के गलत खाता नंबर चढ़ाए गए हैं। जिनका खामियाजा किसानों को भुगतन पड़ रहा है। इस मौके पर अमरजीत सिंह, सुखविंद्र सिंह, जसबीर सिंह, बबला, हरपाल सिंह, पप्पी, सुखदेव सिंह आदि सैंकड़ो किसान मौजूद रहे।