फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सुल्लर के परमजीत का ड्रा में निकला ट्रेक्टर, जताई खुशी

सुल्लर के परमजीत का ड्रा में निकला ट्रेक्टर, जताई खुशी

Fri, 08 Mar 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
सुल्लर के परमजीत का ड्रा में निकला ट्रेक्टर, जताई खुशी

विज्ञापन
अंबाला सिटी। कृषक उपहार योजना के तहत मार्केट कमेटी कार्यालय में विधायक असीम गोयल की अध्यक्षता में ट्रैक्टर के लिए ड्रॉ निकाला गया। इस जिला स्तरीय ड्रॉ में गांव सुल्लर निवासी परमजीत सिंह का इनाम निकला है। इस अवसर पर ड्रॉ द्वारा अन्य उपहार भी निकाले गए जो कृषि से संबंधित थे।
विधायक असीम गोयल ने सभी किसानों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार ने किसानों के उत्थान व खुशहाली के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान भी दिया जाता है ताकि किसान इन आधुनिक यंत्रों का प्रयोग करके अपनी फसल की उत्पादकता को बढ़ा सकें। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव आशा रानी, मार्केट कमेटी चेयरमैन जनक राज शर्मा, उप चेयरमैन भारत भूषण अग्रवाल, मंडी प्रधान मक्खन लाल, नई सब्जी मंडी प्रधान अमरनाथ, मनदीप राणा, संजीव टोनी, दलजीत भाटिया सहित अन्य गणमान्य लोग व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


विकास कार्यों का शिलान्यास
विधायक ने शहर में 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आहलूवालिया धर्मशाला के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। यहां पहुंचने पर आहलूवालिया धर्मशाला के पदाधिकारियों व अन्य गणमान्य लोगों ने विधायक का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से बिना भेदभाव के विकास कार्यों को करवाकर लोगों का विश्वास जीतने का काम किया है। मौके पर पुरुषोत्तम आहलूवालिया, गुरदीप आहलूवालिया, राज आहलूवालिया, देशबंधु आहलूवालिया, रामेश्वर आहलूवालिया, मनदीप राणा, संजीव टोनी, रितेश गोयल, रजनीश भल्ला, हितेश जैन, अमन सूद, कपिल वर्मा, क्रांति चोपड़ा, सद्दाम हुसैन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed