फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   भारी सुरक्षा के बीच हुआ सब इंस्पेक्टर पद की परीक्षा

भारी सुरक्षा के बीच हुआ सब इंस्पेक्टर पद की परीक्षा

Mon, 03 Dec 2018 01:07 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
भारी सुरक्षा के बीच हुआ सब इंस्पेक्टर पद की परीक्षा
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई सब इंस्पेक्टर की परीक्षा, जाम से बेहाल रही ट्विन सिटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ। रविवार को जिले में 92 परीक्षा केंद्रों में 44938 में से 26916 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सुरक्षा के लिए किए प्रबंध परीक्षार्थियों के लिए परेशानी बने रहे क्योंकि परीक्षा केंद्रों में बैग रखने की व्यवस्था न होने के कारण अभ्यर्थियों को अपने बैग दुकानदारों को किराया देकर रखने पड़े।
सुबह व शाम को ट्विन सिटी की सड़कों पर जाम की स्थिति रही और वाहन रेंग-रेंग कर चले। इससे निपटने के लिए कई स्थानों पर पुलिस मौजूद रही, वहीं कई चौक ऐसे थे जहां पर अभ्यर्थियों व अन्य लोगों को ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने का मोर्चा संभाला। वहीं दूर-दूर से आए अभ्यर्थियों को बसों में सीट न मिलने के कारण जान जोखिम में डाल कर बसों की छतों पर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ रही। यहां भी परीक्षार्थियों ने ट्रेनों के दरवाजों पर लटकते हुए सफर किया।
विज्ञापन

इतने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
सुबह पुरुषों की परीक्षा के लिए 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुबह कैंट और सिटी में 20160 परीक्षार्थियों में से 13277, बराड़ा में 5368 में से 3456 और ईवनिंग शिफ्ट में कैंट व सिटी में 69 परीक्षा केंद्रों पर 19410 में से 10183 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों शिफ्टों में कुल 44938 में से 26916 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसें व ट्रेनें न मिलने के कारण करना पड़ा घंटों इंतजार
परीक्षा के बाद बसों व ट्रेनों के इंतजार में अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, वहीं अंबाला सिटी से आनी वाले लोगों की भीड़ का भी एकदम से जमावड़ा लग गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से दूर के क्षेत्र से आए परीक्षार्थियों की बैग रखने की सुविधा न मिलने के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सभी केंद्रों पर पुलिस बल रहा तैनात
सभी परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल तैनात रहा। जहां परीक्षा केंद्रों के बाहर व अंदर पुलिस कर्मी भारी संख्या में मौजूद रहे। वहीं बाद में परीक्षा केंद्रों के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त करवाने का कार्य किया गया। डीएसपी रैंक के अधिकारी परीक्षा केंद्रों के आसपास चक्कर काटते रहे। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्रों में भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए गेट के आसपास परीक्षार्थियों को छोड़ अन्य किसी को फटकने नहीं दिया गया।

दो बड़े आयोजनों को लेकर ट्विन सिटी में दिनभर जाम
रविवार को सिटी अनाज मंडी में हिंदू महा सम्मेलन था जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, वहीं सब इंस्पेक्टर पद की परीक्षा के लिए हजारों युवा शहर में जुटे। सुबह से ही रविवार को मुख्य सड़कों पर बसों एवं अन्य वाहन चल रहे थे जिस वजह से दिनभर जाम की स्थिति रही। सिटी में अग्रसेन चौक, हिसार रोड, पॉलिटेक्निक चौक आदि क्षेत्रों में जाम रहा वहीं कैंट में जगाधरी रोड, बस स्टैंड क्षेत्र पर दिनभर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed