फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मिलावटी पनीर व मावा की सप्लाई का शक, जिलेभर से भरे सैंपल

मिलावटी पनीर व मावा की सप्लाई का शक, जिले भर से भरे सैंपल

Thu, 06 Sep 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Updated Thu, 06 Sep 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
मिलावटी पनीर व मावा की सप्लाई का शक, जिलेभर से भरे सैंपल
 पटियाला से अंबाला में गत दिनों हो रही नकली पनीर एवं मावा की सप्लाई पकड़े जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। खासकर जीटी रोड बेल्ट पर विभागीय टीमों ने शनिवार को छापेमारी की। कमिश्नर फूड एंड ड्रग डा. साकेत कुमार के आदेशों पर शनिवार को फूड सेफ्टी ऑफिसर सुभाष चंद्र ने ट्विन सिटी में विभिन्न दूध, डेयरी एवं मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी करते हुए पनीर, मावा एवं अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।
विज्ञापन


इस दौरान सफाई नहीं मिलने पर कुछ दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि विभागीय टीम ने रक्षाबंधन के अवसर पर भी विभिन्न दुकानों से सैंपल लिए थे जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन


ट्विन सिटी के अलावा आसपास गांवों में भी सैंपलिंग अभियान चलाया। टीम सुबह मानव चौक पर गुरु नानक डेयरी पहुंची। यहां टीम ने खोया के सैंपल लिए। रत्नगढ़ रोड स्थित ओम डेयरी से पनीर के सैंपल लिए। मिलाप नगर में बडैच डेयरी, नदी मोहल्ला में सिंह डेयरी से सैंपल लेने के बाद टीम दोपहर बाद कैंट के निकलसन रोड पहुंची। यहां टीम ने अशोका डेयरी एवं मिल्क प्रोडक्ट से पनीर और खोया के सैंपल लिए। इसके उपरांत टीम ने सिंह डेयरी, ओम डेयरी, वधाई डेरी, गुरु नानक डेयरी, शिव स्वीट्स, सैनिक डेयरी, कृष्णा डेयरी, अरोड़ा डेयरी आदि स्थानों पर दबिश देते हुए खोया, पनीर व अन्य पदार्थों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि सैंपल जांच के लिए करनाल स्थित प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। इन सैंपलों की रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई होगी। सुभाष कुमार ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई दुकानदार मिलावटी व नकली सामान बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed