{"_id":"5acfb3be4f1c1b1c3d8b4d48","slug":"141523561406-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो काबू, नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो काबू, नकदी बरामद
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
सीआईए ने बुधवार देर रात चरखी मोहल्ला घास मंडी में दबिश देते हुए दो युवकों को आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवकों से चार मोबाइल, एक एलसीडी, सैट टॉप बॉक्स, रजिस्टर और 10 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ गैंबलिंग और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत के मामला दर्ज कर वीरवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार सीआईए वन को बुधवार देर रात सूचना मिली थी कि दो युवक सिटी घास मंडी में बड़े स्तर पर सट्टे का कारोबार कर रहे हैं। टीम ने चरखी मोहल्ला घास मंडी में दुकान नंबर चार में दबिश दी। पुलिस ने कपिल कुमार निवासी चरखी मोहल्ला और प्रवीण कुमार निवासी पटेल रोड को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने 5-5 हजार रुपये भी बरामद किए।
पूछताछ और जांच में खुलासा हुआ कि ये दोनों कोडवर्ड में पूरे कारोबार का संचालन करते थे। युवकों से एक रजिस्टर भी बरामद हुआ है जिस पर इन्होंने कोडवर्ड में लिख रखे थे। यह लोग आईपीएल पर सट्टा लगाते थे और पुलिस को धोखा देने के लिए कई सिम कार्ड रखते थे। जानकारी मुताबिक इसके अलावा क्रिकेट मैच का रेट जानने के लिये मोबाइल पर एक फोन लाइन भी ली हुई थी, जिसको ये डिब्बा फोन बोलते हैं। यह डिब्बा फोन लगातार मैच के सट्टे का रेट बोलता रहता था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट देख कर सट्टे का उतार चढ़ाव तय होता था। पुलिस टीम के अनुसार रेड के समय कपिल कुमार सामने रखे रजिस्टर में क्रिकेट सट्टा लिख रहा था।
विज्ञापन
सीआईए वन इंचार्ज कमलजीत सिंह के अनुसार इन दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग की धाराओं के अलावा धोखाधड़ी की धाराओं में सिटी थाने में बुधवार देर रात केस दर्ज कर लिया गया था। जिसके बाद वीरवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया।