{"_id":"59973db24f1c1be66c8b4c56","slug":"141503083954-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंद छात्रों को वितरित किए बैग व किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंद छात्रों को वितरित किए बैग व किताबें
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। आर्य युवक परिषद् हरियाणा की ओर से केपीए सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बैग, कापियां, पुस्तकें व अन्य पाठ्य सामग्री वितरित की गई। मुख्य अतिथि अनूप अग्रवाल ने परिषद् की ओर से किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए इसे आगे भी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भी इस दौरान भजन प्रस्तुत किए। आर्य युवक परिषद् की ओर से विद्यालय को स्मृति चिन्ह के रूप में महर्षि दयानंद सरस्वती की जीवनी भेंट की गई। परिषद के संरक्षक डा. नरेंद्र कुमार ने छात्रों को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और बताया कि लगभग 60 जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें व बैग वितरित किए गए है। इस मौके पर संरक्षक डॉ. नरेंद्र गुप्ता, प्रधान अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता नवनीत गुप्ता, प्रचार मंत्री राधा कृष्ण शर्मा, सह सचिव विनय भोला, सहसचिव पूरन अरोड़ा, सचिव सौरभ गुप्ता व कार्यकारिणी के सदस्य रजनीश भल्ला, गुरमीत संधू, अर्जुन गुप्ता, अधिवक्ता अश्वनी वालिया, आदित्य बत्रा, दीपक डाबर, दिनेश मंगला, रजनीश गर्ग व अन्य सदस्य मौजूद रहे।