फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1400 complaints reached in three days, 15 thousand hectare crop wasted

Ambala News: तीन दिन में पहुंची 1400 शिकायतें, 15 हजार हैक्टेयर फसल बर्बाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
1400 complaints reached in three days, 15 thousand hectare crop wasted
अंबाला सिटी। पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसान अब तेजी के साथ मुआवजे की मांग को लेकर कृषि सदन पहुंच रहे हैं। जहां पर फार्म भरने का कार्य किया जा रहा है। पिछले तीन दिनों में 1400 के करीब शिकायतें कृषि सदन में मुआवजे की मांग को लेकर पहुंच चुकी हैं। जिनका डाटा विभाग की ओर से पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। वहीं 15 हजार हैक्टयेर के करीब किसानों की फसल खराब हुई है। अभी कितनी शिकायतों में कितनी हैक्टेयर जमीन में खराबे की जानकारी मिलती है। इसका सही अनुमान बाद में ही पता लग सकेगा। इस दौरान कार्यालय पहुंचे किसानों ने रोष भी व्यक्त किया। किसानों का कहना है कि सरकार की ओर से पिछली बार भी फसल खराब होने पर गिरदावरी करवाई गई थी परंतु कुछ किसानों को मुआवजा मिला था। वहीं कुछ किसानों को भी हाथ नहीं लगा था। ऐसे में उनके सामने इस बार भी यही असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि सरकार उन्हें कितना मुआवजा देगी और देगी भी की नहीं देगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने खेतों का किया मुआयना
बुधवार को विभिन्न ब्लॉक के एसडीएम भी फील्ड में उतरे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में जाकर फसलों की स्थिति को जांचा और उसकी रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने मौके पर किसानों से भी बात की और मुआवजा मिलने का आश्वासन दिया। साथ ही बताया कि जिन किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में नाम नहीं है, वह मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर क्षतिपूर्ति कॉलम में शिकायत व सारी जानकारी भर सकते हैं। इसके बाद गिरदावरी का कार्य किया जाएगा। वहीं आने वाले दिनों में एसडीएम ओर से विभिन्न गांव का दौरा कर स्थिति को जांचा जाएगा।
विज्ञापन



25 एकड़ में फसल खराब
हमारी करीब 25 एकड़ जमीन है, इसमें सभी फसल पूरी तरह से बिछ गई है। अभी तो पता नहीं कितनी फसल निकलेगी और निकलेगी भी की नहीं। अभी बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिर से बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जसपाल सिंह, किसान।


फार्म भरने आया हूं
हमारी फसल पूरी तरह से खराब हो चुकी है। नियम के अनुसार 72 घंटे में फार्म भरना होता है। वही करने के लिए आए हैं। देखते हैं कि अब सरकार की ओर से फसल का कितना मुआवजा दिया जाता है। हम तो अपना काम कर रहे हैं।
- जोरावर, किसान।


हर तरफ से पड़ी मार
हम किसानों को हर तरफ से मार पड़ रही है। फसल खेतों में बिछ गई है। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। अब पता नहीं उसमें कितनी फसल बचेगी कितनी नहीं बचेगी। हम तो फार्म भरने आए हैं।
- कुलदीप सिंह, किसान।


पिछला मुआवजा भी नहीं मिला
पिछली खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं दिया है। फार्म भरने का काम हम कर रहे हैं। सरकार के अनुसार जिन किसानों ने बीमा नहीं करवाया है, उनके लिए अलग से पोर्टल पर आवेदन करने के लिए कहा जा रहा है।

- गुरजीत सिंह, किसान।

फसल बीमा योजना वाले किसानों का फार्म कार्यालय में ही लिया जा रहा है। वहीं जिन किसानों को योजना में नाम नहीं है, उन्हें मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के क्षतिपूर्ति कॉलम में जानकारी भरने के लिए कहा जा रहा है। वहीं अभी अनुमान है कि ब्लॉक अंबाला वन और टू में 15 हजार हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है।
- जसविंद्र, उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed