फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   14 lakh rupees fraudulently given on interest

Ambala News: ब्याज पर पैसे देकर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sun, 14 Dec 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 14 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
14 lakh rupees fraudulently given on interest
अंबाला। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी को ब्याज पर पैसे देकर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन आरोपियों ने ब्याज पर पैसे देने के बाद एटीएम ले लिया। पैसे पूरे होने के बाद भी निकालते रहे। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपी साहिल, दीपक व बाबू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पड़ाव थाना पुलिस को दी तहरीर में विनोद कुमार ने बताया कि वह नगर परिषद अंबाला कैंट में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। साहिल व दीपक भी नगर परिषद में कर्मचारी हैं, जो उपरोक्त साहिल, दीपक व बाबू तीनों से बिना लाइसेंस के ब्याज पर पैसा देने का कार्य करते हैं। फरवरी 2015 में बाबू ने कहा कि वह दीपक व साहिल के साथ मिलकर ब्याज पर पैसे देने का काम करते हैं। उसने दीपक व साहिल के जरिए किसी से सिफारिश करवाकर सरकार से इस बारे में लाइसेंस भी ले लिया है। यह भी कहा कि सरकार की नीतियों के अनुसार बहुत कम ब्याज पर पैसे उधार देगा।
विज्ञापन

2015 फरवरी में उसे पैसे की आवश्यकता थी तो 50 हजार रुपये उधार लिए। जब बाबू ने उसे 2 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज देने की बात की। इसके साथ ही उसका एटीएम ले लिया और कहा कि उसके खाते से 5 हजार रुपये निकाल लेगा। पैसा पूरा देने पर वह उसका एटीएम वापस कर देगा। आरोपी उसके एटीएम से पैसे निकाल लेता था, बाद में धमकाता है। इस तरह से आरोपी ने 14 लाख रुपये की हेराफेरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed