{"_id":"67823af7a6ffb2d74703cfb5","slug":"14-lakh-from-the-wrestler-in-the-name-of-sending-him-to-germany-ambala-news-c-36-1-sknl1017-135787-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जर्मनी भेजने के नाम पर पहलवान से 14 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जर्मनी भेजने के नाम पर पहलवान से 14 लाख हड़पे
विज्ञापन
अंबाला। जर्मनी भेजने के नाम पर कच्चा बाजार निवासी तरूण शर्मा से 14 लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी नकली दस्तावेज तैयार कर लोगों को विदेश भेजते हैं। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने कच्चा बाजार निवासी तरुण शर्मा की शिकायत पर आसिफअली, शाबुदीन, आफताब अली, अफाक अहमद, आशमा पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता पहलवान तरुण ने बताया कि वह रामबाग अंबाला छावनी में पुश्तैनी काम महा पंडित का करता है। अखाड़े में उसकी मुलाकात शाबुदीन व आफताब से हुई थी। जिन्होंने कहा कि वह बेटे राघव को जर्मनी भेजने की बात कहीं। झांसे में लेते हुए आरोपियों ने कहा कि वैसे तो 40 लाख रुपये का खर्च आता है लेकिन वह 24-25 लाख रुपये में बेटे को विदेश भेज देंगे।
इस तरह से आरोपियों ने 20 अक्तूबर 2024 तक 14 लाख 10 हजार रुपये हड़प लिए। पैसे मांगने पर फोन उठाने तक बंद कर दिए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब वह कार्यालय पहुंचे तो वहां पर ई नकली पासपोर्ट वीजा व बाहर भेजने के लिए कई लोगों को दस्तावेज पड़े थे। आरोपियों ने कहा कि वह ऐसे नकली दस्तावेजों पर कई लोगों को बाहर भेज चुका है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन