{"_id":"5ca26863bdec22146325a948","slug":"131554147427-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर अनाज मंडी में पहले दिन नहीं आया गेहूं, सड़कों पर पैचवर्क लगाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर अनाज मंडी में पहले दिन नहीं आया गेहूं, सड़कों पर पैचवर्क लगाने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर अनाज मंडी में पहले दिन नहीं आया गेहूं, सड़कों पर पैचवर्क लगाने का काम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर अनाज मंडी में सोमवार से गेहूं की खरीद शुरू हो गई है, जिसको लेकर मार्केट कमेटी के अधिकारी पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि मंडी में सोमवार को गेहूं नहीं आया। फिर भी मंडी में लाइट, पीने के पानी, शौचालयों, बारदाने आदि की पूरी व्यवस्था है। ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रैक आदि साधनों को मंडी में आवाजाही में कोई दिक्कत न हो और न ही जाम लगे, इसके लिए संबंधित विभाग ने सड़कों पर पैच लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि आढ़ती एसोसिएशन ने मांग रखी थी कि मंडी में 24 घंटे लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए, क्योंकि रात के समय यदि लाइट जाती है तो ऐसे में गेहूं खरीद की प्रक्रिया बाधित होती है। अधिकारियों का मानना है कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा गेहूं आने की संभावना है।
गौरतलब है कि डीसी ने खरीद से पहले ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हुए कहा कि गेहूं खरीद में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। किसानों के लिए यह समय बड़ा कीमती होता है। यदि ऐसे समय में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा तो उसका असर उनके कार्य पर पड़ेगा।
---
एक सप्ताह के बाद आएगा गेहूं
अब की बार ज्यादा ठंड पड़ने के कारण गेहूं की फसल मंडी में नहीं आ रही। हालांकि सोमवार से खरीद शुरू हो गई है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि एक सप्ताह के बाद ही अनाज मंडी में गेहूं आएगा। गेहूं न आने से माना जा रहा है अब की बार गेहूं की फसल बंपर होने की संभावना है।
विज्ञापन
---
सोमवार को गेहूं खरीद का पहला दिन था। इस दिन अनाज मंडी में गेहूं की फसल नहीं आई। कमेटी की ओर से गेहूं खरीद को लेकर सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं।
- आशा, सचिव मार्केट कमेटी, अंबाला शहर।