फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अंशुल ने गेट मैकेनिकल इंजीनियरिंग में हासिल किया देश में दूसरा स्थान

अंशुल ने गेट मैकेनिकल इंजीनियरिंग में हासिल किया देश में दूसरा स्थान

Sun, 17 Mar 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
अंशुल ने गेट मैकेनिकल इंजीनियरिंग में हासिल किया देश में दूसरा स्थान
गेट में देश में द्वितीय रहे अंशुल का सपना आईईएस बनना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के जग्गी गार्डन (बलदेव नगर) निवासी अंशुल गोयल ने गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) 2019 मेकेनिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा में देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अंशुल की इस उपलब्धि पर परिजनों को नाज है। अंशुल ने राष्ट्र स्तर की इस कठिन परीक्षा में पहली बार में ही देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता के नाम के साथ-साथ जिले का नाम भी पूरे प्रदेश व देश में रोशन किया है। अंशुल गोयल ने बताया कि वह शहजादपुर के रहने वाले हैं। अब वह अंबाला सिटी जग्गी कॉलोनी में रहते हैं। पीके आर जैन पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने राजस्थान के पिलानी कॉलेज से बीटेक की शिक्षा प्राप्त की है। अंशुल के पिता अमर गोयल अंबाला सिटी स्थित आईटीआई में टीचर और माता रेखा गोयल गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहजादपुर में लेक्चरर हैं। अंशुल ने बताया कि उन्होंने इंजीनियरिंग में पढ़ाई करने के लिए दिल्ली से कोचिंग ली। यह मुकाम प्राप्त करने के लिए वह प्रतिदिन आठ से 10 घंटे पढ़ाई करते थे। इंजीनियरिंग के बाद अब उनका सपना आईईएस (इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस) में जाकर देश की सेवा करना है।
अंशुल ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय पिता अमर गोयल, माता रेखा गोयल और अध्यापकों को दिया है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता और अध्यापकों ने उनको यह मुकाम प्राप्त करने के लिए पूरा सहयोग किया है।
विज्ञापन


माता-पिता के आदर्शों पर चलें युवा
उन्होंने सभी युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि देश का प्रत्येक युवक अपने माता-पिता के बताए आदर्शों पर चलकर ही अच्छा मुकाम प्राप्त कर सकता है। इसलिए सभी को अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए और उनके बताए रास्ते पर ही चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed