फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बिना मान्यता चल रहे 15 स्कूल, शिक्षा विभाग ने वेबसाइट पर डाल दी लिस्ट, फिर भी अधिकारी एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी

बिना मान्यता चल रहे 15 स्कूल, शिक्षा विभाग ने वेबसाइट पर डाल दी लिस्ट, फिर भी अधिकारी एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी

Fri, 15 Mar 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
बिना मान्यता चल रहे 15 स्कूल, शिक्षा विभाग ने वेबसाइट पर डाल दी लिस्ट, फिर भी अधिकारी एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी
जिले में बिना मान्यता चल रहे 15 स्कूल, डीईओ, डीईईइओ अंजान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिले में बिना मान्यता के चल रहे 15 निजी स्कूलों की लिस्ट शिक्षा विभाग ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। वहीं हैरत की बात है कि इसकी जानकारी न तो जिला शिक्षा अधिकारी को है और न ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को। बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की लिस्ट डीईओ और डीईईओ दोनों कार्यालयों में ही नहीं है। दोनों अधिकारी एक-दूसरे पर जानकारी होने का पल्ला झाड़ रहे हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से बात की तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्रदेश में 1083 अनाधिकृत स्कूल चल रहे हैं और इनमें से 15 स्कूल अंबाला जिले से हैं। स्कूलों की लिस्ट जिलास्तर पर ही बनी है। रही बात अधिकारियों को जानकारी नहीं होने की तो इस संबंध में उनसे बात की जाएगी।
बता दें कि जो स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं इन स्कूलों का गत वर्ष सर्वे हो चुका है। ये सर्वे भी शिक्षा विभाग के जिला अधिकारियों की ओर से कराया गया था। इसमें जिले के 15 स्कूल ऐसे पाए गए थे, जिनके पास मान्यता ही नहीं है, जबकि प्रदेश में ऐसे स्कूलों की संख्या 1083 है। शिक्षा विभाग के निदेशक इन स्कूलों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। ये भी आदेश हो चुके हैं कि आगामी शैक्षणिक सत्र में इन स्कूलों में दाखिले नहीं हो पाएंगे। ऐसे में इन स्कूलों में दाखिला लेने वाले हजारों बच्चों का भविष्य खतरे में है। डीईओ व डीईईओ कार्यालय में अवैध रूप से चल रहे स्कूलों की लिस्ट ही नहीं है। कहा तो ये भी जा रहा है कि शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण ही ये स्कूल इतने सालों तक शिक्षा के नाम पर कारोबार और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करते रहे।
विज्ञापन

---
शिक्षा विभाग की ओर से वेबसाइट पर जारी लिस्ट
लार्ड महाबीर जैन पब्लिक स्कूल अंबाला शहर, भारतीय पब्लिक स्कूल मोहड़ी-भानोखेड़ी, पुष्पदीप पब्लिक स्कूल बिहाइंड बीडी फ्लोर मिल अंबाला कैंट, राइस एंड साइन पब्लिक स्कूल बिहाइंड बीडी फ्लोर मिल अंबाला कैंट, एचके जूनियर पब्लिक स्कूल महेश नगर अंबाला कैंट, विशाल पब्लिक स्कूल दयालबाग अंबाला कैंट, रूटस पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट, सेंटर पब्लिक स्कूल हिल रोड अंबाला कैंट, गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल सेवामाजरा, अशोक विद्या मंदिर थंबड़, जनता मिडल स्कूल भारीया जनता ईडीयू सोसायटी मनुमाजरा, मारकंडा मिडल स्कूल डूलियाना बराड़ा, आर्य पब्लिक स्कूल प्रीत नगर बराड़ा, ज्योति पब्लिक स्कूल कंबासी, लक्ष्मी माडल स्कूल बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लोगों ने की सराहना
शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने इसकी सराहना की है। उनका मानना है कि यदि वह नियमों के विरुद्ध अपने शिक्षण संस्थान चला रहे हैं तो ऐसे लोगों पर सरकार का सख्त होना सही है, क्योंकि यह उक्त स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
---
बिना मान्यता के 15 स्कूलों की जानकारी डीईईओ रविंदर चौधरी के पास ही है। क्योंकि सभी स्कूल आठवीं कक्षा तक के हैं।
- ऊमा शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला
---
बिना मान्यता के चल रहे 15 स्कूलों की जानकारी मेरे पास नहीं है। ये लिस्ट डीईओ मैडम से ही मिल सकती है।
- रविंदर चौधरी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed