फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   एनएचएम कर्मियों की हड़ताल दो दिन के लिए बढ़ी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल दो दिन के लिए बढ़ी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Thu, 07 Feb 2019 06:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल दो दिन के लिए बढ़ी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल दो दिन बढ़ी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदर्शन किया
फोटो नंबर-----33
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल पर डटे रहे। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। इस दौरान एचएचएम के जिला प्रधान तरनदीप ने कहा कि उनकी यह हड़ताल दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है।
कर्मचारियों के सहयोग के लिए सर्वकर्मचारी संघ से इंद्रसिंह बधाना, राम गोपाल, महावीर पाई रोडवेज से इनके बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की नियमितीकरण व सेवा सुरक्षा की मांग जायज है और वर्षों से कार्य कर रहे कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा व नियमितीकरण जरूरी है। इसके साथ आशा यूनियन की प्रधान अंजू वर्मा भी कर्मचारियों का समर्थन करने पहुंचीं। आम आदमी पार्टी नेता अंशुल अग्रवाल भी धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सरकार आने वाले चुनावो में अपनी चुनावी घोषणा पत्र में एनएचएम को नियमित करना भी मुख्य एजेंडे में रखेंगे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने एनएचएम कर्मचारियों का पक्ष रखेंगे तथा समर्थन के लिए जिलावार दौरा भी करवाएंगे।
विज्ञापन

-------------
स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
एचएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कर्मचारियों द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे डिलीवरी सुविधाएं, टीकाकरण सुविधाएं, एंबुलेंस सुविधाएं, टीबी, स्कूल हेल्थ, सुकून सेंटर, आईडीएसपी, मेंटल हेल्थ, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की सुविधाएं प्रभावित रहीं। इस धरना प्रदर्शन में जिला अंबाला के कर्मचारी प्रधान तरणदीप ने सभी कर्मचारियों के एक जुटता बनाए रखने को कहा तथा कार्यरत कर्मचारियों को भी अत्याचार के खिलाफ लड़ने के लिए हड़ताल में आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed