फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   किसानों की 19 एकड़ फसल आग की भेंट चढ़ी

किसानों की 19 एकड़ फसल आग की भेंट चढ़ी

Tue, 17 Apr 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
किसानों की 19 एकड़ फसल आग की भेंट चढ़ी
शॉर्ट सर्किट से आठ किसानों की 19 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर (अंबाला)।
गांव फतेहगढ़ में आगजनी की घटना में आठ किसानों की करीब 19 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। आगजनी की घटना से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी अनुसार गुरचरण सिंह की तीन एकड़, कुलबीर सिंह की साढ़े तीन एकड़, सरबजीत की चार एकड़, रामकुमार की एक एकड़, अमरीक सिंह की डेढ़ एकड़, गुरप्रीत सिंह की चार एकड़, हरवंश सिंह की एक एकड़, गुरविंदर सिंह की एक एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो एकत्रित हुए और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed