फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बेटियों को प्रोत्साहित कर समाज का किया जा सकता है तेज विकास : उपायुक्त

बेटियों को प्रोत्साहित कर समाज का किया जा सकता है तेज विकास : उपायुक्त

Thu, 29 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बेटियों को प्रोत्साहित कर समाज का किया जा सकता है तेज विकास : उपायुक्त
बेटियों को प्रोत्साहित कर समाज का किया जा सकता है तेज विकास : उपायुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि बेटियां और महिलाएं प्रतिभा के किसी भी क्षेत्र में कम नही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में पर्याप्त अवसर देकर समाज का तेजी से विकास किया जा सकता है।
उपायुक्त बराड़ सिटी स्थित पुलिस लाइन मैदान में महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य स्तरीय महिला खेल-कूद प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने शिक्षा के साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियाें, अंतरिक्ष, सेना, वायु सेना आदि क्षेत्रों में अपने को साबित किया है। उन्हें समान और पर्याप्त अवसर दिए जाने की आवश्यकता है। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से महिलाओं को घरेलू कार्यों से बाहर निकलकर खेल मैदान में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 22 जिलों से उन महिलाओं और बेटियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किए थे। प्रतियोगिता में चाटी रेस, साइकिल रेस, स्पून रेस, पोटेटो रेस, 100 मीटर, 300 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित कुल सात प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन सत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रधान सचिव डा. राजा शेखर वांदरु ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। 30 वर्ष से कम आयु वर्ग में 300 मीटर रेस में सोनीपत की कविता ने प्रथम, जींद की अंजलि ने द्वितीय और फरीदाबाद की कविता ने तृतीय स्थान हासिल किया। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में चाटी रेस में गुरुग्राम की सोनिया ने पहला, हिसार की आशा ने दूसरा और कुरुक्षेत्र की ऊषा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की पोटेटे रेस में करनाल की अंजू, रोहतक की पूनम और हिसार की सुनीता क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 30 वर्ष से कम आयु वर्ग की साइकिल रेस में कुरुक्षेत्र की बबीता ने पहला, जींद की अनुराधा ने दूसरा और कैथल की सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर रेस में करनाल की ममतेश ने पहला, भिवानी की बिमला ने दूसरा और झज्जर की सीमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 30 वर्ष से कम आयु वर्ग में 400 मीटर रेस में फतेहाबाद की अनीता ने पहला, जींद की कुसुम ने दूसरा और पलवल की प्रीति ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रथम पुरस्कार विजेता को 11 हजार, द्वितीय को 8100 और तृतीय को 4100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed