{"_id":"59a463314f1c1ba1018b45dd","slug":"131503945521-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में हुआ 46 टन फलों का उत्पादन : डा. हवा सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में हुआ 46 टन फलों का उत्पादन : डा. हवा सिंह
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
जिला बागवानी अधिकारी डॉ. हवा सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा जिला में बागवानी को बढ़ावा देने के प्रयासों से फलदार पौधों के क्षेत्र में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि गत वित्त वर्ष जिला की 334.2 हेक्टेयर क्षेत्र में फलदार पौधे लगाए गए हैं। इस वर्ष जुलाई मास के दौरान जिला में 46 टन फलों का उत्पादन हुआ है।
उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग के प्रयासों से जिला में बागवानी व नैट हाउस के माध्यम से सब्जियों के उत्पादन की तकनीक के प्रति किसानों की रुचि बढ़ रही है। इस क्षेत्र में नए फलदार पौधे लगाने के साथ-साथ किसानों द्वारा आधुनिक तकनीक को भी अपनाया जा रहा है। गत वर्ष 21728 वर्ग मीटर क्षेत्र में पॉली हाउस स्थापित किए गए हैं। इसी प्रकार जिला में 104278 वर्ग मीटर क्षेत्र में नैट हाउस स्थापित किए है और 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में नैट हाउस स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा 96 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र के पॉली और नैट हाउस के लिए सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है।