{"_id":"5991eff74f1c1bda338b4656","slug":"131502736375-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- जिला भर में की गई नाइट डोमिनेशन, 47 नाके लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- जिला भर में की गई नाइट डोमिनेशन, 47 नाके लगाए
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अंबाला में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने जहां रात भर जिला में 47 नाके लगाए, वहीं रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान भी चलाया गया। वाहनों की चेकिंग की जा रही है, जबकि कई वाहनों के चालान भी काटे गए।
एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला में पुलिस अलर्ट है। जिला भर में नाकाबंदी की गई है, जबकि बार्डर एरिया से आने जाने वालों पर कड़ी नजर की जा रही है। उन्होंने बताया कि नाइट डोमिनेशन के दौरान सभी राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षक, थाना प्रबंधक, कार्यभारी पुलिस चौकी, सभी पीसीआर, एनएच पीसीआर, मोटर साइकिल राइडर/वायुदूत मोटर साइकिल राइडर, यातायात स्टाफ व कार्यालय से 90 प्रतिशत पुलिस बल ड्यूटी पर तैनात रहा। नाइट डोमिनेशन के समय जिले भर में 2151 वाहनों को चैक किया गया, जबकि 148 वाहनों के चालान काटे गए तथा 11 वाहन जब्त किए गए। इसी तरह 136 व्यक्तियों के अजनबी पर्चे काटे गए। जुआ अधिनियम के तहत 8 अभियुक्तों को बंदी बनाकर उन पर मामला दर्ज किया गया, जबकि 90 बोतलें अवैध देशी शराब बरामद की हैं।
उधर, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों का सामान खंगाला गया, जबकि लोगों को जागरूक भी किया गया। लोगों को बताया गया कि वे किसी अजनबी व्यक्ति या वस्तु को देखें, तो उसकी सूचना जीआरपी को दें। इसी तरह आर्मी एरिया की सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया गया है। आर्मी की स्पेशल टीमें क्षेत्र से आने-जाने वाले वाहनों को चेक कर रही हैं। खासकर रात के समय अधिकारियों ने सेना की टीमों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं। आर्मी एरिया से सिविल एरिया में जाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सेना अधिकारियों का कहना है कि किसी भी अजनबी को पूरी तरह से चेक किए बिना आगे नहीं जाने दिया जाएगा, जबकि आर्मी एरिया की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।