फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   13 lakh railway employees will be able to apply for leave on mobile app

Ambala News: रेलवे के 13 लाख कर्मी मोबाइल एप पर कर सकेंगे छुट्टी का आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
13 lakh railway employees will be able to apply for leave on mobile app
अंबाला। भारतीय रेलवे के लगभग 13 लाख कर्मचारी अब मोबाइल एप पर छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह कर्मचारी 19 जोन और 70 रेल मंडलों में कार्यरत हैं। मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) से जुड़ा यह मोबाइल एप अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में कार्य करना शुरू कर देगा। इस पर लगातार कार्रवाई चल रही है और रेल कर्मचारियों का पूरा विवरण इस पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन

एचआरएमएस परियोजना के महाप्रबंधक राजेश अबरोल ने बताया कि रेलवे ने कागजी प्रक्रिया को बंद करके अब ऑनलाइन माध्यम से ही कार्य करने की योजना बनाई है। इसमें रेलवे कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है ताकि वो छुट्टी या फिर अन्य किसी भी परेशानी आदि की जानकारी पोर्टल के माध्यम से संबंधित विभागीय अधिकारी तक पहुंचा सकें। वहीं कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि आपातकालीन स्थिति को छोड़कर अब किसी भी रेलवे कर्मचारी के लिए कागज पर छुट्टी के आवेदन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

---------------
सिस्टम में पांच अवकाश को शामिल किया शामिल
रेलवे ने एक अगस्त से अवकाश प्रबंधन प्रणाली को शुरू किया गया है। अब ऑनलाइन माध्यम से ही रेलवे कर्मचारी छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें छुट्टी वापस लेने और छुट्टी को रद करने का भी प्रावधान है। सिस्टम में पांच अवकाश को शामिल किया गया है। इसमें औसत वेतन पर छुट्टी (एलएपी), आधे औसत वेतन पर छुट्टी (एलएचएपी), आकस्मिक अवकाश (सीएल), प्रतिबंधित अवकाश (आरएच) और बच्चे की देखभाल के लिए (सीसीएल) को शामिल किया गया है। छुट्टी का पूरा डाटा मॉड्यूल पर अपडेट किया जाएगा ताकि कर्मचारी अपने अवकाश से संबंधित जानकारी आसानी से देख सके। दरअसल पहले रेलवे कर्मचारियों को छुट्टी के लिए बाबुओं के चक्कर काटने पड़ते थे। इससे उन्हें मानसिक पीड़ा भी झेलनी पड़ती थी। इस संबंध में रेलवे की यूनियनों ने भी मंत्रालय और बोर्ड में अपनी बात रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed