फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   127 Anganwadis await repair

Ambala News: 127 आंगनबाड़ियों को मरम्मत का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
127 Anganwadis await repair
अंबाला सिटी। जिला परिषद के तहत आने वाली 345 आंगनबाड़ियों में से 127 को मरम्मत का इंतजार है। अब विभाग की ओर से इसके लिए 84 लाख रुपये का बजट मांगा है। इससे पहले 78 आंगनबाडि़यों के लिए एक करोड़ 82 लाख रुपये का बजट जारी हुआ था।
विज्ञापन

अधिकारियों की लेट लतीफी के कारण बजट चुनाव आने के समय तक इस्तेमाल नहीं किया जा सका। अब जो बजट आएगा, उससे पहले 78 आंगनबाड़ियों को रिपेयर किया जाएगा। इसके बाद बाकी की 65 आंगनबाड़ियों को रिपेयर कराया जाएगा। इसके साथ ही जिला परिषद 11 नई आंगनबाड़ियों का निर्माण भी करवाएगा। इसके लिए भी कवायद तेज कर दी गई हैं। गौरतलब है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ियों की हालत कुछ खास नहीं है। किसी कि दीवारें कमजाेर हो गई हैं तो किसी का फर्श टूटा हुआ है।
विज्ञापन

अभी तक 28 आंगनबाड़ी हुई रिपेयर
जिला परिषद को पहले 78 आंगनबाड़ियों को रिपेयर करने की मांग आई थी। इसमें से 28 को रिपेयर कर दिया है, लेकिन इसी बीच बजट लैप्स कर गया। इसके चलते काम बीच में ही रुक गया। इसके बाद 65 अन्य आंगनबाड़ियों को रिपेयर करवाने की मांग आई। इसके लिए विभाग ने अब 84 लाख रुपए का बजट मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
साहा में 14, शहजादपुर में 18, अंबाला एक में 68, साहा में 31, नारायणगढ़ में 11, बराड़ा में 13 आंगबाड़ियों को रिपेयर किया जाएगा। मांग के आधार पर समय समय पर जिला परिषद की ओर से आंगनबाड़ियों के रिपेयर का काम करवाया जाता है। बजट के लिए मांग भेज दी गई है। इसके साथ ही 11 नई आंगनबाड़ियां भी बनाई जाएंगी।
----- नवीन आहुजा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed