फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1.22 crore fraud by luring people in the film industry with the promise of profits

Ambala News: फिल्म इंडस्ट्री में मुनाफे का लालच देकर 1.22 करोड़ की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
1.22 crore fraud by luring people in the film industry with the promise of profits
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। फिल्म इंडस्ट्री में मुनाफे का लालच देकर 1.22 करोड़ रुपये का निवेश करवा दिया। मुनाफा तो दूर न रुपया मिला न फिल्म ही बन पाई। जब सिटी की वाटिका सिटी में रहने वाले नेहा शर्मा ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने टाल-मटोल शुरू कर दी।
नेहा शर्मा की शिकायत पर सेक्टर 9 थाने में मोहाली निवासी जिम्मी, भावना, सुमित व सिटी के सेक्टर-7 निवासी मनी उर्फ अमित के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नेहा ने बताया कि उनका भाई लाडी बादशाही बाग गुरुद्वारा साहिब के पास परिवार सहित रहता है और इसलिए वह अपने भाई से मिलने के लिए अक्सर वहां जाती थी।
अगस्त 2021 के दूसरे सप्ताह में जब वह अपने भाई लाडी के घर पर गई हुई थी तो उसकी मुलाकात जिम्मी उर्फ विक्रम कुमार, उनकी पत्नी भावना से हुई। उसने बताया कि वो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है और अपनी ओटीटी एप्स चलाता है। उसने अलग-अलग ओटीटी एप्स बनाई हुई हैं और वह अपनी उन ओटीटी एप्स में लोगों का रुपया लगवाकर उन्हें मोटा मुनाफा दिलवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिम्मी उर्फ विक्रम कुमार व उसकी पत्नी भावना उन्हें मिलते रहे और बार-बार उन्हें ओटीटी एप में रुपया निवेश करने के लिए कहते रहे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया, बावजूद इसके वह उन्हें बार-बार मोटे मुनाफे का लालच देते रहे तो उन्होंने उनकी बातों में विश्वास करके अलग-अलग तारीखों पर उन्हें 1 करोड़ 22 लाख 4654 रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उनके पति को मुंबई बुलाया, लेकिन यहां भी छुट्टियों की बात बोलकर उन्हें गुमराह किया गया और इसके बाद उनके रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed