{"_id":"5ca3bdf7bdec2275a46a0d40","slug":"121554234871-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने चलाएगा आधा दर्जन समर स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने चलाएगा आधा दर्जन समर स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे चलाएगा सात समर स्पेशल ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। गर्मी में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने कई साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें चंडीगढ़ से गोरखपुर, कालका से कटरा, आनंद विहार से कटरा, नंगलडैम से लखनऊ, कटरा-वाराणसी स्पेशल, कटरा-वाराणसी, बठिंडा से वाराणसी तक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
चंडीगढ़ से गोरखपुर के मध्य चार अप्रैल से लेकर 28 जून तक चलेगी। चंडीगढ़ से ट्रेन 04924 हर वीरवार को रात सवा ग्यारह बजे चलेगी जोकि अगले दिन शाम साढ़े पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन 04923 हर शुक्रवार को गोरखपुर से रात्रि सवा दस बजे चलेगी जोकि अगले दिन दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। बीच मार्ग में ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गौंडा, बस्ती रुकेगी। ट्रेन में नौ द्वितीय श्रेणी स्लीपर, पांच जनरल कोच, एक द्वितीय श्रेणी एसी, चार तीन श्रेणी एसी कोच होंगे।
इसी तरह रेलवे कालका से कटरा तक स्पेशल ट्रेन चलाएगा है। यह ट्रेन चार अप्रैल से 27 जून तक चलेगी। ट्रेन नंबर 04503 कालका स्टेशन से हर सप्ताह वीरवार को रात्रि डेढ़ बजे चलेगी जोकि दोपहर 12 बजे कटरा पहुंचेगी। इसी तरह वापस में ट्रेन नंबर 04504 कटरा से वीरवार रात्रि सवा नौ बजे चलेगी जोकि अगले दिन सुबह पौने आठ बजे कालका पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार आनंद विहार से कटरा तक एक अन्य स्पेशल चार अप्रैल से 28 जून तक चलेगी। स्पेशल ट्रेन नंबर 04401 आनंद विहार से हर सोमवार व वीरवार को रात्रि 11 बजे चलेगी जोकि अगले दिन दोपहर दो बजे कटरा पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 04402 ट्रेन हर मंगलवार व शुक्रवार को कटरा से रात्रि साढ़े ग्यार बजे चलेगी जोकि अगले दिन ढाई बजे आनंद विहार पहुंचेगी। बीच मार्ग में ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ, मुज्जफरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट व जम्मू स्टेशन रुकेगी।
रेलवे द्वारा नंगलडैम से लखनऊ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी जोकि एक अप्रैल से 25 जून तक चलेगी। नंगलडैम से ट्रेन नंबर 04502 हर सोमवार को रात्रि पौने बारह बजे चलेगी जोकि अगले दिन दोपहर पौने दो बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापस ट्रेन नंबर 04501 लखनऊ से रात्रि साढ़े नौ बजे चलेगी जोकि अगले दिन दोपहर एक बजे नंगलडैम पहुंचेगी। बीच मार्ग में ट्रेन रूप नगर, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली रुकेगी।
रेलवे द्वारा कटरा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन सात अप्रैल से दो जुलाई तक चलेगी। कटरा से ट्रेन नंबर 04612 कटरा से हर रविवार रात्रि साढ़े ग्यारह बजे चलेगी जोकि अगले दिन पौने दो बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 04612 वाराणसी हर मंगलवार सुबह छह बजे चलेगी जोकि अगले दिन सुबह नौ बजे कटरा पहुंचेगी। बीच मार्ग में ट्रेन उद्यमपुर, जम्मू, पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ व सुलतानपुर रुकेगी।
रेलवे द्वारा सात अप्रैल से एक जुलाई तक बठिंडा-वाराणसी के मध्य भी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। बठिंडा से ट्रेन नंबर 04998 हर रविवार रात्रि पौने नौ बजे चलेगी जोकि अगले दिन सवा सात बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसी तरह वापस में हर सोमवार वाराणसी से ट्रेन नंबर 04997 रात्रि सवा नौ बजे चलेगी जोकि अगले दिन शाम सात बजे बठिंडा पहुंचेगी। ट्रेन बीच मार्ग में रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर, रूड़की, लस्कर, मुरादाबाद, बरेली, शहजांपुर, लखनऊ, सुलतानपुर रुकेगी।