{"_id":"5b942902867a557f587884c9","slug":"121536436482-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्मा सहित विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किए गए कर्मियों को जमानत मिलने के बाद गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्मा सहित विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किए गए कर्मियों को जमानत मिलने के बाद गिरी गाज
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज के 43 कर्मचारी सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एस्मा सहित विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किए गए रोडवेज कर्मियों को गत दिवस अदालत से तो जमानत मिल गई लेकिन अब विभाग ने इन 43 कर्मचारियों को सस्पेंशन का ऑर्डर दे दिया है। हाथों में सस्पेंशन ऑर्डर आते ही कर्मचारियों ने कहा कि सरकार कर्मचारियों पर दबाव बनाकर जबरदस्ती उन पर अत्याचार कर रही है। सरकार को चुनावों में इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। उनका कहना है कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात कहने की आजादी है लेकिन भाजपा सरकार कर्मचारियों की आवाज दबाना चाह रही है लेकिन उनका आंदोलन दबने वाला नहीं है। बता दें कि अदालत से जमानत मिलने के बाद यह कर्मचारी पिछले दो दिन से ड्यूटी पर थे। सूत्रों के अनुसार हरियाणा में अब तक रोडवेज के 164 कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा चुका है।
आज मनाएंगे काला दिवस
इंटक के राज्य सचिव रमन सैनी ने बताया कि कर्मचारियों के सस्पेंशन के विरोध में और सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सोमवार को प्रदेशभर के सभी डिपो में दो घंटे सुबह 10 से 12 बजे तक काले झंडे लेकर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे और काला दिवस मनाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन में अन्य विभागों के कर्मचारी भी भाग लेंगे।