{"_id":"5ab6a7314f1c1bb9758b7317","slug":"121521919793-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- पूछताछ में आरेपी से बरामद की जाएगी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- पूछताछ में आरेपी से बरामद की जाएगी बाइक
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंखा बंद करने को लेकर हुई थी बहस, कुल्हाड़ी से दोस्त की कर दी थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
जिस दोस्त ने रहने के लिए ठिकाना और रोजगार दिलाया, उसी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। कारण था-पैसों का लेनदेन और वारदात वाले दिन पंखा बंद करने को लेकर बहस। गांव मोहड़ा में मूल रूप से बिहार निवासी सरोज की हत्या मामले में पुलिस ने सरोज के दोस्त बृजेश को गिरफ्तार करते हुए दो दिन के रिमांड पर लिया है। हत्या के बाद आरोपी कमरे को ताला जड़कर फरार हो गया। मौके से पुलिस ने कुल्हाड़ी भी बरामद की थी। पड़ाव थाना पुलिस ने मामले में आरोपी को काबू कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से बाइक भी बरामद की जाएगी।
पड़ाव थाना प्रभारी भूषणदास ने बताया कि मर्डर के मामले में आरोपी बृजेश को कैंट रेलवे स्टेशन से काबू किया गया है। पूछताछ में आरोपी बृजेश ने बताया कि उसने और मृतक सरोज ने मिलकर कुछ समय पहले मुर्गियां पाली थी जिसे मृतक सरोज ने बेच दिया। उसे उसका हिस्सा भी नहीं दिया। इसके अलावा उसने पहले भी रुपये लेने थे जिसे वह देने में आनाकानी कर रहा था। इसके चलते दोनों में कई बार झगड़ा भी हुआ। आरोपी बृजेश ने बताया कि घटना वाले दिन वह ढाबे से खाना खाकर आया और कमरे में चारपाई पर लेट गया। इस दौरान सरोज ने पंखा चालू कर दिया जिसके बाद आरोपी ने पंखा बंद करने को कहा। पंखे को लेकर बहस के बाद बृजेश ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी।
यह है मामला
गांव मोहड़ा में जरनैल सिंह के खेतों में बने कमरे में बिहार निवारी सरोज अपने दोस्त बृजेश उर्फ बॉबी निवासी दिल्ली के साथ रहता था। सरोज कुछ साल पहले अंबाला आ गया था और यही पर मजदूरी करता था। बीते डेढ़ साल से वह खेतों में बने कमरे में रह रहा था। सरोज ने ही अपने दोस्त बृजेश को ठिकाना दिलाया और जहां पर भी काम मिलता, वे कर लेते थे। कभी यह दोनों दोस्त खेतों में दवा छिड़काव का काम करते, जबकि कई बार अन्य जगहों पर भी दिहाड़ी कर लेते थे। बृजेश ने ही अपने दोस्त सरोज का कत्ल किया और फरार हो गया। 25 फरवरी को सुबह खेत मालिक ने जब दरवाजे पर ताला देखा तो दरवाजा खोलने पर सरोज का शव मिला।