फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - स्कूल नेशनल हॉकी अंडर 17 लड़के व लड़कियां प्रतियोगिता के परिणाम

- स्कूल नेशनल हॉकी अंडर 17 लड़के व लड़कियां प्रतियोगिता के परिणाम

Wed, 29 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
- स्कूल नेशनल हॉकी अंडर 17 लड़के व लड़कियां प्रतियोगिता के परिणाम
स्कूली नेशनल हॉकी टूर्नामेंट : चंडीगढ़ ने विद्या भारती को 26-0 से हराया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
63वीं स्कूली नेशनल हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को अंडर-17 में गर्ल्स और ब्वॉयज कैटेगिरी में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। गर्ल्स कैटेगिरी में जहां चंडीगढ़ ने विद्या भारती स्कूली ग्रुप की टीम को 26 गोल से रौंदा। वहीं, ब्वॉयज कैटेगिरी में हरियाणा ने पंजाब को मात दी। प्रतियोगिता में लड़कों की 31 और लड़कियों की 26 टीमें हैं जिसमें 1100 खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं।
एईओ राजेंद्र सिंह जिंदू ने बताया कि गर्ल्स मुकाबलों में चंडीगढ़ की टीम ने विद्या भारती की टीम को 26-0 से, उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 4-0 से, दिल्ली ने असम को 4-1 से, ओडिशा ने तमिलनाडु को 13-0 से, महाराष्ट्र ने तेलंगाना को 13-0 से, छत्तीसगढ़ ने आंध्र प्रदेश को 12-1 से मात दी।
विज्ञापन

इसी तरह ब्वॉयज स्पर्धा में उत्तर प्रदेश ने वीके ग्रुप की टीम को 7-0 से, चंडीगढ़ ने पुडुचेरि को 15-0 से, कर्नाटक ने पश्चिम बंगाल को 7-0 से आईपीएससी ने विद्या भारती को 6-0 से, झारखंड ने गोवा को 9-0 से, हरियाणा ने पंजाब को 4-0 से, मणिपुर ने आंध्रप्रदेश को 7-2 से, उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 4-1 से, आईपीएससी ने सीबीएसई को 6-0 से, आंध्र प्रदेश ने त्रिपुरा को 6-0 से, पंजाब ने जम्मू को 16-0 से, तेलंगाना ने पश्चिम बंगाल को कड़े संघर्ष में 3-2 से, राजस्थान ने केरल को 5-1 से मात दी। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच मैच 1-1 से बराबरी पर छूटा। एईओ जिंदू ने बताया कि प्रतियोगिता दो दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed