{"_id":"6aaee752b59acceff003cb28","slug":"12-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-online-business-ambala-news-c-36-1-amb1001-169856-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऑनलाइन कारोबार के नाम पर 12 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऑनलाइन कारोबार के नाम पर 12 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
व्यापारी की शिकायत पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। अमेजन पर ऑनलाइन व्यापार शुरू करने और मोटी कमाई का झांसा देकर 12 लाख रुपये ठग लिए। सिटी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक युवा कारोबारी की शिकायत पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अली लोखंडवाला और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
सिटी के सोंडा जलबेड़ा रोड निवासी शुभम शर्मा (25), जो ब्रिथोरा ब्रांड के संस्थापक हैं, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि मई 2025 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अली लोखंडवाला के विज्ञापनों को देखा था। विज्ञापनों में दावा किया गया था कि वे अमेजन पर नए विक्रेताओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद ढूंढने, आयात कराने और व्यापार को सफल बनाने में पूरी मदद करते हैं। झांसे में आकर शुभम ने उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने मेंटरशिप और उत्पाद चयन के नाम पर पहले 50,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। इसके बाद पीड़ित को पोर्टेबल इनडोर एयर क्वालिटी मॉनिटर आयात करने और बेचने की सलाह दी गई।
घटिया माल की डिलीवरी
शुभम के अनुसार, उन्हें पहले स्माइल ड्राइव ब्रांड का संदर्भ देकर आश्वासन दिया गया कि आयात किए जाने वाले उपकरण में रीडिंग स्पष्ट रूप से दिखेगी। ऑडियो मैसेज के माध्यम से भरोसा दिलाने के बाद, 400 पीस का ऑर्डर तय हुआ। अलग-अलग तारीखों में छह बैंक लेन-देन के जरिये कुल 12,08,783.60 का भुगतान आरोपी द्वारा उपलब्ध कराए गए खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। जब 30 अगस्त 2025 को माल अंबाला पहुंचा और पैकेट खोलकर जांच की गई, तो । उपकरण में कोई अलग रीडिंग नहीं थी। अमेजन पर उत्पाद लॉन्च करने के बावजूद खराब गुणवत्ता के कारण अधिकांश ऑर्डर वापस आ गए। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि बैंक खातों के विवरण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।