{"_id":"69b46197ee03df6c2701bd59","slug":"119-bottles-of-liquor-found-in-trolley-bag-two-arrested-ambala-news-c-36-1-amb1001-159645-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्रॉली बैग में 119 बोतल शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्रॉली बैग में 119 बोतल शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में बैठे शराब तस्करी के आरोपी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर 1-ए के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। आरोपी लुधियाना की ओर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे एएसआई सुमित टीम के साथ प्लेटफाॅर्म नंबर 1 पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि माल गोदाम के पास सीमेंट की बेंच पर बैठे दो व्यक्ति संदिग्ध बैगों के साथ मौजूद हैं। पुलिस टीम ने जब घेराबंदी कर प्लेटफाॅर्म पर दबिश दी तो वहां बैठे बिहार निवासी गौतम कुमार और नोएडा निवासी मनीष कुमार पुलिस टीम को देखकर घबरा गए।
जब पुलिस ने उनके पास मौजूद तीन ट्रॉली बैगों की तलाशी ली तो एक बैग से 36 बोतलें, दूसरे से 43 बोतलें और तीसरे बैग से 40 बोतलें यानी 119 बोतल रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस पर फॉर सेल इन पंजाब ओनली अंकित था। आरोपी शराब परिवहन से जुड़ा कोई भी लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके। जीआरपी अब इस बात की जांच कर रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब कालाआम्ब के नजदीक पंजाब बार्डर से लगभग 45 हजार रुपये में खरीदी थी।
दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
- हरीश कुमार, प्रभारी जीआरपी, अंबाला