फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   24 माह में सिटी नागरिक अस्पताल होगा चारमंजिला, 300 बेडों की मिलेगी सुविधा

24 माह में सिटी नागरिक अस्पताल होगा चारमंजिला, 300 बेडों की मिलेगी सुविधा

Sat, 09 Mar 2019 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
24 माह में सिटी नागरिक अस्पताल होगा चारमंजिला, 300 बेडों की मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
अंबाला सिटी। विधायक असीम गोयल ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में 64 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से बनाए जाने वाले चार मंजिला नए भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन के साथ शुभारंभ किया। इस नागरिक अस्पताल को अब 200 बिस्तर से बढ़ाकर 300 बिस्तर का किया जा रहा है जिसके लिए इस भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने निर्माण एजेंसी को इस चार मंजिला भवन को तय समयसीमा से पहले करने बारे व निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा है। यहां पहुंचने पर सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा व लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता एसपी सिरोहा ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
गोयल ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को भवन के नवनिर्माण की बधाई देते हुए कहा कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है तथा शहरवासियों की सबसे मुख्य मांगो में से एक मांग थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस भवन के निर्माण कार्य की अवधि 24 महीने है तथा इस पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च कर इसमें सभी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कहा कि वे इस चार मंजिला भवन को बनाते समय निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष तौर पर ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि यदि इस कार्य के लिए और पैसों की जरूरत पड़ती है तो वह राशि भी उपलब्ध करवाने का काम किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये होंगी सुविधाएं
- अब अस्पताल में जहां मरीजों को 200 बिस्तर से 300 बिस्तर की सुविधा मिलेगी, वहीं चिकित्सा संबंधी सभी सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
- यह भवन चार मंजिला होगा जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर सहित चार फ्लोर की सुविधा होगी।
- ग्राउंड फ्लोर पर सर्जिकल आर्थो, आईपीडी, एक्सरे, रेडियोलॉजी, ओपीडी पंजीकरण की सुविधा होगी वहीं फर्स्ट फ्लोर पर ईएनटी, डिस्पेंसरी, आईसीयू, डेंटल की सुविधा होगी।

- सेकेंड फ्लोर पर फिजियोथेरेपी व नेत्ररोग विशेषज्ञ की सुविधा मिलेगी।
- तीसरे फ्लोर पर वार्ड बनाये जाएंगे जिसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
- चौथे फ्लोर पर ऑपरेशन थियेटर की सुविधा होगी।


राष्ट्र स्तरीय पुरस्कार जीतने पर दी बधाई
इस मौके पर विधायक ने नागरिक अस्पताल छावनी और नागरिक अस्पताल शहर ने क्रमश: 95 प्रतिशत और 90 प्रतिशत अंक हासिल करके राष्ट्रीय प्रमाण पत्र प्राप्त किये हैं, जिसके लिए उन्होंने चिकित्सकों व सहित स्टाफ को बधाई भी दी। इस मौके पर विधायक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की भी कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बधाई दी और कहा कि पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं ने आज अपना अहम स्थान बनाया है जिसके लिए वह उन्हें सेल्यूट करते हैं। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा, कार्यकारी अभियंता डीडी कंबोज, प्रभु दयाल गोयल, नरेश अग्रवाल, प्रदीप गोयल, विनोद बंसल, संजय लाकड़ा, अमरदीप सिंगला, आर.एस. राणा, चंद्रमोहन फौजी, सरला कपूर, बीनू गर्ग, जनकराज शर्मा, संजीव टोनी, अर्पित अग्रवाल, कृष्ण आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed