{"_id":"5c08272abdec2241ac3bcc87","slug":"11544038186-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे का लगेगा रेलवे का ब्लाक, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे का लगेगा रेलवे का ब्लाक, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
छह घंटे का रेलवे का मेगा ब्लाक कल, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। डोडाखेड़ी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सात दिसंबर को रेलवे द्वारा मेगा ब्लाक लिया जाएगा जिससे कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। उत्तर रेलवे के दिल्ली-अंबाला सेक्शन पर नये पैनल लगाने के लिए डोडाखेड़ी स्टेशन पर सुबह 10 से सायं 4 बजे तक रेल यातायात प्रभावित होगा। 74994/74993 अंबाला-कुरुक्षेत्र-अंबाला पैसेंजर रद्द रहेगी। वहीं 19718 चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस चंडीगढ़ से दोपहर एक बजे के स्थान पर दोपहर 2:30 बजे चलेगी। 22430 पठानकोट-दिल्ली सुपरफास्ट को 1 घंटा 50 मिनट तथा 18216 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस को मार्ग में 30 मिनट रोककर चलाया जाएगा। उधर, वीरवार को चलने वाली 12715 नंदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस को 90 मिनट और 14673 जयनगर-अमृतसर शहीदी एक्सप्रेस को मार्ग में एक घंटा 50 मिनट रोककर चलाया जाएगा।