फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - तीन गाडिय़ां रहेगी आंशिक रूप से रद्द,

- तीन गाडिय़ां रहेगी आंशिक रूप से रद्द,

Fri, 25 May 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
- तीन गाडिय़ां रहेगी आंशिक रूप से रद्द,
फतूही-श्रीगंगानगर रेल सेक्शन पर सब-वे निर्माण के चलते 11 ट्रेनें रहेंगी रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
फतूही-श्रीगंगानगर रेलमार्ग पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि फतूही-श्रीगंगानगर रेल सेक्शन पर सीमित ऊंचाई वाले नौ सब-वे के निर्माण के चलते 27 मई, तीन और 10 जून को साढ़े पांच घंटों के तीन ब्लॉक लिए जाएंगे। इसके चलते कई ट्रेेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा।

ये ट्र्रेनें रहेंगी रद्द
27 मई, तीन और 10 जून को गाड़ी संख्या 54755 बठिंड़ा-श्रीगंगानगर पैसेंजर रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14601/14602 फिरोजपुर-श्रीगंगानगर-फिरोजपुर इंटरसिटी भी रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 54559/54560 बठिंडा-फाजिल्का-बठिंडा पैसेंजर भी बंद रहेगी। 54753/54756 बठिंडा-श्रीगंगानगर-बठिंडा पैसेंजर भी रद्द रहेगी। वहीं 10 जून को ट्रेन नंबर 14525/14526 अंबाला-श्रीगंगानगर-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। 10 जून को 54552/54553 बठिंडा-अंबाला-धूरी पैसेंजर भी नहीं चलेगी।
विज्ञापन


आंशिक रूप से ये ट्रेन रहेंगी रद्द
इसी तरह कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। 27 मई, 3 और 10 जून को चलने वाली गाड़ी संख्या 54758 श्रीगंगानगर-अंबाला पैसेंजर श्रीगंगानगर-बठिंडा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं 14525/14526 अंबाला-श्रीगंगानगर-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस बठिंडा-श्रीगंगानगर के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा
वहीं कई गाड़ियों को बीच में रोक कर चलाया जाएगा, ताकि यात्रियों को दिक्कत न आए। 27 मई और 3 जून को चलने वाली गाड़ी संख्या 54757 अंबाला-श्रीगंगानगर पैसेंजर को बठिंडा में 90 मिनट रोककर चलाया जाएगा। वहीं 10 जून को चलने वाली 54757 अंबाला-श्रीगंगानगर पैसेंजर को अंबाला से सुबह छह बजकर 35 मिनट की बजाय साढ़े आठ बजे चलने का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed