{"_id":"5af5f5cc4f1c1bd7408b4875","slug":"11526068684-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु क्रूरता के आरोप में दो गिरफ्तार, जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु क्रूरता के आरोप में दो गिरफ्तार, जेल भेजे
Updated Sat, 12 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु क्रूरता के आरोप में दो गिरफ्तार, जेल भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला।
थाना बलदेव नगर क्षेत्र के सुल्तानपुर चौक के पास गो रक्षक दल और पुलिस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते समय एक कंटेनर में क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाए जा रहे सात बैलों को मुक्त कराया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी जुल्फकार निवासी गांव टांडा बादली, जिला रामपुर उत्तरप्रदेश और नौशाद निवासी गांव नगीना, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेजा गया है। वहीं बैलों को गांव खतोली स्थित परशुराम गोशाला में सुरक्षित पहुंचाया गया। जानकारी अनुसार थाना बलदेव नगर के पुलिस दल को कुलवंत निवासी गांव पिलखनी, सदस्य गोरक्षक दल अंबाला ने सूचना दी थी कि एक कंटेनर गाड़ी में बैलों को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना बलदेव नगर ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से सात बैल मुक्त कराए।