{"_id":"5adce88a4f1c1b62098b60cd","slug":"11524426890-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज, कौन जाएगा पार्टी में : कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज, कौन जाएगा पार्टी में : कटारिया
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस डूबता जहाज, कौन जाएगा पार्टी में : सांसद कटारिया
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के ब्यान ‘भाजपा के दो दर्जन विधायक उनके संपर्क में है’ को भ्रामक एवं निराधार बताते हुए सांसद कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जहाज डूब रहा है। जो पार्टी दिशाहीन व मुद्दाविहीन बन गई हो, उस पार्टी में कौन जाना चाहेगा। उन्होंने कहा कि तंवर पहले अपना घर तो संभाल लें। वे सिटी लोकनिर्माण विश्रामगृह में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।
सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों में देश और प्रदेश का भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने इस दौरान इनेलो और बसपा के गठबंधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने पहले भी इस बेमेल गठबंधन को नकारा था और अब भी इसको सिरे से नकार देगी। इस मौके पर जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा, पार्षद कृष्ण आनंद, संजय गोयल, राजेश गोयल, मीडिया प्रभारी राज सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।