{"_id":"5a94624f4f1c1b28428b79ac","slug":"11519673935-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- पहले शनिवार को था गिरफ्तारियां देने का कार्यक्रम, मगर अब सोमवार को दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- पहले शनिवार को था गिरफ्तारियां देने का कार्यक्रम, मगर अब सोमवार को दी
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
2400 आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दी गिरफ्तारी, पुलिस ने 14 बसों में भरकर हुडा और पुलिस लाइन में छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
मांगें मनवाने के लिए पिछले कई दिनों से उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरना दे रही आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सोमवार को गिरफ्तारियां देकर विरोध जताया। यूनियन के दावे के अनुसार करीब 2400 वर्कर्स ने गिरफ्तारी दी। वर्कर्स की इतनी संख्या देख एक बार तो पुलिस, प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए। पहले 10 बसें मंगवाई गई थी, मगर आनन-फानन में चार और बस मंगवाकर वर्कर्स को गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में उन्हें हुड्डा और पुलिस लाइन ग्राउंड में छोड़ दिया गया।
सोमवार को आंगनबाड़ी वर्कर हर रोज की तरह प्रदर्शन करतीं हुई उपायुक्त कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी की। वर्करों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तक तक वह हर दिन अपना आंदोलन तेज करती रहेंगी। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर गिरफ्तारी देने पहुंची आंगनबाड़ी वर्कर्स की संख्या को देखते हुए उन्हें गिरफ्तार कर ले जाने के लिए बसें कम पड़ गई। उपायुक्त कार्यालय से कचहरी चौक तक वह नारेबाजी करते हुए पहुंची जहां उनको गिरफ्तार किया गया। वर्करों को बाद में उन्हें सेक्टर-10 स्थित हुड्डा ग्राउंड और पुलिस लाइन ग्राउंड में छोड़ दिया गया। वर्कर यूनियन की अध्यक्ष अनुपमा का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार को फिर से उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन शुरू होगा।