{"_id":"5990a25f4f1c1b85338b4848","slug":"11502650975-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- कजाकिस्तान में होनी है एशियन एक्रोबेटिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- कजाकिस्तान में होनी है एशियन एक्रोबेटिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
सितंबर में कजाकिस्तान के अल्माटी में होने वाली एशियन एक्रोबेटिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप के लिए कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में रविवार को ट्रायल लिए गए। इसमें हरियाणा के सीनियर व जूनियर जिमनास्टों ने भाग लिया। इस ट्रायल के लिए अंबाला जिमनास्टिक एसोसिएशन ने प्रबंध किए।
इस दौरान टीमों ने ट्रायल में भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के प्रधान शैलेंद्र खन्ना, उपप्रधान सुरिंदर सहगल, पंचकूला जिमनास्टिक एसोसिएशन के प्रधान अनिल गोयल ने यह ट्रायल जज किया, जबकि जिमनास्टिक फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से चंडीगढ़ के एन. शशि को बतौर पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। खेल विभाग अंबाला में जिमनास्टिक कोच बलबीर सिंह ने बताया कि इस ट्रायल में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तरीके से परफारमेंस दी है। इन परफारमेंस के आधार पर ही इनको अंक दिए गए हैं, जबकि अंतिम रूप भी जल्द ही दिया जाएगा। इस मौके पर यमुनानगर से अजय चौहान, विभोर दत्ता, पटियाला से मंजीत, अंबाला से सतपाल छाबड़ा, परमजीत आदि मौजूद रहे।