{"_id":"6074a4468ebc3e5902117583","slug":"113-corona-case-found-in-ambala-ambala-news-knl670451106","type":"story","status":"publish","title_hn":"113 नए केस, 15708 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
113 नए केस, 15708 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
1 कोरोना के केस अभी जिले में थमते नजर नहीं आ रहे हैं। सोमवार को जिले में 113 नए केस सामने आए। इन केस के साथ अब तक जिले में कुल 15 हजार 708 संक्रमित केस हो चुके हैं। जिले में सोमवार को 93 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 14066 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। सोमवार को आए नए केस सहित जिले में 1469 एक्टिव मरीज हो चुके हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना केस के चलते जिले में रिकवरी रेट घटर 89.55 प्रतिशत रह गया है। राहत भरी खबर सोमवार को यह रही कि जिले में कोई मौत आज कोरोना से नहीं हुई। हालांकि अभी तक 173 मरीज कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। इनमें से 12 मरीज अप्रैल में अभी तक और 14 मरीजों ने गत माह मार्च में दम तोड़ा था। इस तरह जिले में मृत्यु दर बढ़कर 1.09 प्रतिशत हो गई है।
2.83 लाख लिए जा चुके कोरोना के सैंपल
जिले में अभी तक 2 लाख 83 हजार 829 मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से दो लाख 41 हजार 870 सैंपल आरटीपीसीआर के हुए हैं जबकि करीब 41959 सैंपल एंटिजन टेस्टिंग किट से किए गए हैं। वहीं सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि कपड़े के मास्क से कोरोना का बचाव नहीं होगा। इसके लिए थ्री लेयर मास्क का प्रयोग करें।
यहां से मिले हैं नए केस
अंबाला शहर एरिया 22, अंबाला कैंट से 25, शहजादपुर से 14, मुलाना से 12, बराड़ा से दो, छह मरीज नारायणगढ़ से और 29 मरीज चौड़मस्तपुर एरिया से मिले हैं। इनमें तीन मरीज डिफेंस कॉलोनी, 3 बोह, एक शारदा नगर, 4 जंडली से, एक मिलाप नगर से, दो सेक्टर 8 से, एक अंबाला मॉडल टाउन से, दो हरिमिलाप नगर, छह महेश नगर, एक पालम विहार, 3 वशिष्ठ नगर, दो अर्जुन विहार, दो दयालबाग, एक बलदेव नगर, दो पंजोखरा, एक कांशी नगर, दो काजीवाड़ा, दो पालिका विहार, एक सोनिया कॉलोनी और दो साहा, दो बलाना, एक सेक्टर 7, पांच करधान, 3 कालाआंब व अन्य जगह से हैं।