फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   आज से होगा जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज

आज से होगा जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज

Sun, 16 Dec 2018 12:55 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
आज से होगा जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज
हवन के साथ होगा जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज आज
विज्ञापन

सांसद कटारिया शहर के रामबाग मैदान में करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन, 11:30 बजे होगा सेमिनार का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव का शुभारंभ 16 दिसंबर को प्रात: नौ बजे रामबाग मैदान अंबाला शहर में गीता हवन यज्ञ के साथ होगा। इस अवसर यज्ञ में लोगों के साथ-साथ गीता संदेश प्रचारप्रसार से जुड़ी संस्थाएं और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि सांसद रतनलाल कटारिया रामबाग मैदान में विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा लगाई गई भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। इसके उपरांत प्रात: 11.30 बजे मुख्य मंच पर श्रीमद्भागवत गीता के उपदेशों पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता भी सांसद करेंगे। सेमिनार में गीता: संदेश से जुड़े विद्वान जीवन में गीता के महत्व तथा 5 हजार वर्ष पूर्व से लेकर आज तक के कार्यकाल में गीता से जुड़े पहलुओं पर जानकारी देंगे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि 17 दिसंबर को प्रात: 11 बजे रामबाग मैदान में मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें पंजाबी और हरियाणवी कलाकारों के साथ-साथ स्कूली बच्चों द्वारा भी आकर्षक व संदेशप्रद नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। दोपहर 2 बजे रामबाग मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको विधायक असीम गोयल झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह शोभायात्रा रामबाग मैदान से आरंभ होकर शुक्ल कुंड रोड, बस्ती राम बाजार, सर्राफा बाजार, कोतवाली बाजार, तंदुरा बाजार, पुरानी अनाज मंडी, नाहन हाउस, जगाधरी गेट होते हुए पुन: रामबाग मैदान पर संपन्न होगी। शोभायात्रा में विभिन्न संस्थाओं की आकर्षक झांकियों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी श्लोकोच्चारण करेंगे और 200 से अधिक बच्चे गीता के श्लोक लिखी पट्टिकाएं लेकर शामिल होंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में बैंड की टोलियों द्वारा भी प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
तीन दिन तक चलेगा महोत्सव
बराड़ ने बताया कि इस तीन दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन 18 दिसंबर को प्रात: 11 बजे रामबाग मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके मुख्यातिथि खनन, श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। कार्यक्रमों में सूफी गायक कुलबीर सिंह सूफियाना अंदाज में गीता संदेश प्रस्तुत करेंगे जबकि वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा बरसाना की होली का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में मंथन थियेटर ग्रुप के कलाकार राधा-कृष्ण की लीलाओं पर नृत्य नाटिका और एकल कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 18 दिसंबर को दोपहर 12 से 12:15 बजे तक सामूहिक श्लोकोच्चारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed