{"_id":"5c08274ebdec2241634226b2","slug":"111544038222-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला थाने से पैदा होगा सुरक्षा का भाव : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला थाने से पैदा होगा सुरक्षा का भाव : एसपी
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला थाने से पैदा होगा सुरक्षा का भाव : एसपी
फोटो नंबर :: 11, 12
एसपी आस्था मोदी ने नारायणगढ़ में महिला पुलिस थाने का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। एसपी आस्था मोदी ने बुधवार को महिला पुलिस थाना नारायणगढ़ का रिबन काटकर उद्घाटन किया। हुडा सेक्टर चार चौकी में महिला पुलिस थाना खोला गया है। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, एसडीएम अदिति तथा डीएसपी नारायणगढ़ अमित भाटिया मौजूद रहे।
एसपी ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला पुलिस थाने खोले जा रहे हैं। इनकी स्थापना से पीड़ित महिलाओं में सुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा। महिला पुलिस थाना महिलाओं के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मामलों जैसे दहेज हत्या, कन्या भ्रूण हत्या, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, अपहरण, दुष्कर्म, दहेज प्रताड़ना इत्यादि के मामलों में महिला पुलिस थानों द्वारा ही जांच की जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे महिलाओं/लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करें और गुड टच/बैड टच के बारे में भी अवेयर करें। उन्होंने कहा कि सभी संकल्प लें कि नारायणगढ़ क्षेत्र क्राइम मुक्त हो और सभी इसमें पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा पुलिस कंट्रोल रूम 100 और दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश बतौरा तथा सरपंच यूनियन प्रधान जसविंद्र सिंह बख्तुआ, पूर्व पार्षद अनीता चौधरी, कृष्ण धारी, शिवालिक बोर्ड के सदस्य अश्वनी अग्रवाल, मार्केट कमेटी चेयरमैन नवीन शर्मा, शहजादपुर भाजपा मंडल प्रधान विवेक गुप्ता, जिला परिषद सदस्य जिया लाल सैनी, निगरानी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, मारकंडा मंडल महिला मोर्चा प्रधान एवं सरपंच श्यामो देवी भरेड़ी, नगरपालिका चेयरमैन श्रवण कुमार, थाना प्रभारी हरभजन सिंह, महिला थाना प्रभारी ऊषा रानी मौजूद रहे।