फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बकाया रुपये मांगने को लेकर तेजधार हथियार से किया हमला, रेफर

बकाया रुपये मांगने को लेकर तेजधार हथियार से किया हमला, रेफर

Mon, 12 Nov 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बकाया रुपये मांगने को लेकर तेजधार हथियार से किया हमला, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। बाबा बालकनाथ मंदिर के पास बकाया रुपये मांगने की शिकायत एसपी को करने से गुस्साए स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गली नंबर-2, तोपखाना बाजार निवासी सुनील कुमार (50) ने बताया कि वह कैटरिंग का काम करता है। 15 अक्तूबर को बाबा बालकनाथ मंदिर के पास रहने वाले डेविड की बेटी की शादी में कैटरिंग का काम किया था। इस दौरान 2.15 लाख रुपये का बिल बना था। डेविड ने दो चेक 50 और 70 हजार रुपये के दिए थे। इसके बाद बकाया 95 हजार रुपये मांगने पर वह धमकाने लगा। दो-तीन बार मांगने के बाद उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने एसपी से शिकायत की तो उन्होंने कैंट थाना को केस सौंप दिया। मामला तोपखाना चौकी पहुंचा तो एसएचओ ने डेविड को बुलाकर पैसे देने के लिए कहा तो उसने चार दिन का समय मांगा। रविवार शाम को उसके घर के पास ही रिटायरमेंट के कार्यक्रम के लिए बुकिंग करने गया था। जब वह बाइक से वापस लौट रहा था तो डेविड व दो अन्य लोग स्कूटी से आए और उसे रुकवा लिया। इसके बाद उन्होंने मुंह पर रूमाल बांधकर पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं उन्होंने तेजधार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed