फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने दिखाए तीखे तेवर

- उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने दिखाए तीखे तेवर

Fri, 25 May 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
- उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने दिखाए तीखे तेवर
उद्योग मंत्री ने एचएसआईआईडीसी के स्टेट मैनेजर को चार्जशीट करने के दिए निर्देश, बिजली निगम के एसई को लगाई कड़ी फटकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए वीरवार को आयोजित पहले ‘समाधान दिवस’ कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने एचएसआईआईडीसी के राज्य मैनेजर को चार्जशीट करने के आदेश दिए। वहीं, बिजली निगम के एसई को दो बार कड़ी फटकार लगाई। हैरानी की बात यह है कि दोनों अधिकारियों ने अभी हाल में जॉइन किया है और दोनों ही मंत्री के सामने नई जॉइनिंग के बारे में बताते हुए गिड़गिड़ाते रहे, मगर बावजूद इसके मंत्री विपुल गोयल ने उनकी एक न सुनी। पहला मामला प्लॉट को लेकर ऑब्जेक्शन लगाने तथा आरटीआई से जानकारी न देने सेे संबंधित था। वहीं दूसरे मामले में उद्यमी को बिजली चोरी के आरोप में परेशान करने से जुड़े मामले में बिजली निगम के एसई को फटकार लगाई गई।

कार्यक्रम में दोपहर एक बजकर 11 मिनट पर ओपन हाउस की प्रक्रिया शुरू हुई। उद्यमियों ने समस्याएं बतानी शुरू कर दी। इसमें एक समस्या बिजली कट को लेकर थी, जिसपर मंत्री ने बिजली निगम के एसई को 24 घंटे में हल करने के लिए कहा। इसके बाद साइंटिफिक अप्रेंट्स मैनुफेक्चरल एंड एक्सपोर्ट एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी अनिल कौशल ने बिजली निगम द्वारा बार-बार बिजली चोरी को लेकर परेशान करने की बात कही। अभी एसई सफाई देने वाले ही थे कि तभी मंत्री ने उन्हें फटकार लगाते हुए बोले ‘मामला तो आपके संज्ञान में आ गया और अब 24 घंटे में इसका निपटान करो’। इसके बाद कैंट निवासी साइंस उद्यमी उमेश गुप्ता कुजा शिकायत लेकर उठे। उन्होंने कहा कि साहा में ग्रोथ सेंटर में उसका एक हजार गज का प्लॉट है जिसकी 2010 में अलॉटमेंट हुई थी। प्लाट से संबंधित सारे दस्तावेज, फीस भी एचएसआईआईडीसी को जमा करवा दिए थे। बाद में प्लॉट पर बिल्डिंग बनाकर लेंटर भी डाल दिया, मगर उसके बाद विभाग ने उस पर ऑब्जेक्शन लगा दिया। उमेश ने बताया कि उससे कुछ ही दूरी पर अन्य प्लॉट का निर्माण हो रहा था जिसकी जानकारी के लिए उसने एचएसआईआईडीसी को आरटीआई लगाई थी जिसमें विभाग ने जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

इस पर मंत्री गोयल ने एचएसआईआईडीसी के स्टेट मैनेजर संजीव सिंह से जवाब मांगा। इस पर मैनेजर संजीव बोले कि ‘सर मेरी नई जॉइनिंग हुई’। मगर पूरा जवाब सुनने से पहले ही मंत्री ने मौके पर ही मौजूद विभाग के एमडी को आदेश दिए कि वह स्टेट मैनेजर को चार्जशीट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे संज्ञान में मामला नहीं था : संजीव सिंह
दूसरी ओर कार्यक्रम के बाद अमर उजाला से बातचीत करते हुए एचएसआईआईडीसी के स्टेट मैनेजर संजीव सिंह ने कहा कि उस समय मंत्री को जो लगा, वह उन्होंने कर दिया। लेकिन सही मायने में इस प्रकार की शिकायत मेरे पास नहीं आई थी। इसके अलावा आरटीआई का जवाब देने के लिए मेरे पास समय है, मैं केस को निकलवा रहा हूं उसके बाद आरटीआई का दिया जाएगा।


औद्योगिक केंद्र साहा का होगा ढांचागत विकास : गोयल
उधर, कार्यक्रम के दौरान उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि औद्योगिक केंद्र साहा में ढांचागत विकास के लिए 134 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है। इस राशि से ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी और इसके टेंडर जल्द किए जा रहे हैं। साहा में टूल रूम की शीघ्र स्थापना होगी। उन्होंने बताया कि उद्यमियों के सुझाव आमंत्रित करने और उनकी समस्याओं का बेहतर समाधान करने के लिए जिला स्तर पर समाधान दिवस आयोजित किए जा रहे हैं और अब तक छह जिलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इस मौके पर विधायक असीम गोयल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अंबाला से साइंस अप्रेंटस मैन्युफ्रेक्चर एंड एक्सपोर्ट एसोसिएशन, साइंस अप्रेंटर्स मैन्यूफ्रेक्चर्स एसोसिएशन अंबाला, साइंस इंडस्ट्री मैन्यूफ्रेक्चर्स एसोसिएशन, हरियाणा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने उद्योग मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed