{"_id":"5adb950d4f1c1b9d098b5d31","slug":"111524339981-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- मंत्री बोले किसानो की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- मंत्री बोले किसानो की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री को किसानों ने बताई लिफ्टिंग की समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
स्वास्थ्य एवं खेल अनिल विज ने शनिवार को कैंट नई अनाज मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने उन्हें मंडी में लिफ्टिंग धीमी होने की समस्या से अवगत कराया। मंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया कि इसमें तेजी लाई जाएगी और किसानों को कोई समस्या होने नहीं दी जाएगी। उन्होंने मंडी में चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है। किसानों व आढ़तियों की समस्याएं भी उन्होंने सुनी और उनके हर संभव समाधान का आश्वासन दिया। विज ने नई अनाज मंडी में बनाए जा रहे किसान रेस्ट हाउस के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह, डीएफएससी निशांत राठी, मार्केट कमेटी के सचिव केके मलिक, कमेटी चेयरमैन बलविंद्र सिंह, वाइस चेयरमैन सन्नी आनंद, मीडिया सलाहकार डॉ. अनिल दत्ता, राजीव डिंपल, गुरपाल सिंह, सुरजीत सिंह शाहपुर, ललिता प्रसाद, सतपाल ढल्ल, अनूप चोपड़ा आदि मौजूद थे।
सूरजमुखी खरीद केंद्र बनाए जाने की मांग
इस मौके पर किसानों ने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि अंबाला छावनी अनाज मंडी में सूरजमुखी खरीद केंद्र भी बनवाएं ताकि इस क्षेत्र के किसान सूरजमुखी की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आसानी से बेच सकें। वहीं मार्केट कमेटी सचिव केके मलिक ने बताया कि गत वर्ष गेहूं के सीजन में 43 हजार क्विंटल गेहूं की आमद हुई थी और इस बार अब तक एक लाख क्विंटल आमद हो चुकी है। वहीं खराब मौसम और आगजनी से फसलों के नुकसान के भरपाई की वकालत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री से बात की जा रही है, जल्दी ही इसका समाधान हो जाएगा।