{"_id":"59a4633b4f1c1b85018b4620","slug":"111503945531-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जिला भर से 43 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जिला भर से 43 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला/मुलाना/नारायणगढ़।
रोहतक में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे डेरामुखी को सजा सुनाई गई, जबकि अंबाला में विभिन्न स्थानों से पुलिस ने 43 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। यह वह लोग हैं, जिनपर आशंका थी कि वे अंबाला में कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं। इसी तरह नारायणगढ़ इलाके के गांव डैहर में प्रशासन ने एक नामचर्चा घर पर भी ताला जड़ा और इसकी तलाशी ली।
रविवार रात से ही पुलिस डेरा अनुयायियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी के चलते मुलाना थाना पुलिस क्षेत्र में मिल रहे जानकारी के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई जबकि संदिग्धों पर भी नजर थी। पुलिस ने कई जगहों पर कार्रवाई की और इन 43 लोगों को अपनी हिरासत में लिया। माना जा रहा है कि यह सभी अंबाला में डेरा प्रकरण के मामले में लोगों को भड़का सकते थे, जिसके संदेह के आधार पर इनको काबू किया गया। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की है। इस संबंध में पुलिस ने थाना पंजोखरा में 3, नारायणगढ़ में 11, अंबाला सदर में 3, मुलाना में 8, महेश नगर में 7, नग्गल में 2, पड़ाव में 1, शहजादपुर में 8 व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का दावा है कि यदि इनके विरुद्ध कार्रवाई न की जाती तो ये जिला की अमन शांति में बाधा डालते।
--------------------------------
नामचर्चा घर पर जड़ा ताला
नारायणगढ़ में भी एक नामचर्चा घर पर प्रशासन ने ताला जड़ दिया। उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त को डेरा मुखी को दोषी करार देने के बाद से डेरा के नामचर्चा घरों पर ताले जड़े गए थे। इसी कड़ी में सोमवार को नारायणगढ़ के गांव डैहर स्थित नामचर्चा घर पर भी ताला जड़ दिया गया।
विज्ञापन
-------------------------------
जिला में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
सोमवार को डेरा मुखी को सजा सुनाए जाने के मद्देनजर पुलिस ने दोपहर करीब एक बजे फ्लैग मार्च निकाला। जिला में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। पुलिस ने जहां सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाला, वहीं लोगों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, नारायणगढ़, बराड़ा, साहा, शहजादपुर, मुलाना में पुलिस ने नाके लगाए और हर संदिग्ध की चेकिंग भी की। पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंबाला मंडल आईजी डा. आरसी मिश्रा की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च अंबाला पुलिस लाइन से शुरू होकर थाना क्षेत्र अंबाला शहर, बलदेव नगर, पड़ाव थाना, महेशनगर व अंबाला छावनी के क्षेत्र में किया गया। फ्लैग मार्च में करीब 50 गाडिय़ां शामिल रहीं। इसके अलावा कैंट रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
उधर, एसडीएम नारायणगढ़ मोनिका गुप्ता ने कहा कि उपमंडल में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से नारायणगढ़ के विभिन्न स्थानों व उपमंडल के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च लघु सचिवालय नारायणगढ़ से शुरू होकर नये बस स्टैंड, लौंटो मोड़, शाहपुर, डेरा, हमीदपुर, कालाअंब, बरसूमाजरा, खानपुर लबाना, खेड़की जट्टान, हडबौन चौक, अंबली, डैहर, रज्जूमाजरा, महाराजा अग्रसेन चौक नारायणगढ़, अहमदपुर, सैनमाजरा, अकबरपुर, छोटी बस्सी, बड़ागढ़, बनौदी, भारांपुर, शहजादपुर मेन बाजरा, सौंतली बस स्टैंड, मुकंदपुर, गोबिंदपुर तथा धनाना आदि क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीएम मोनिका गुप्ता व डीएसपी राजबीर सिंह ने किया, जिसमें हरियाणा पुलिस व सीआरपीएफ ने भाग लिया, जबकि तहसीलदार रमेश अरोड़ा, नायब तहसीलदार सतबीर कौशिक, बीडीपीओ सुमित बख्शी नारायणगढ़ व एसएचओ कमलजीत सिंह नारायणगढ़ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
-------------------------
- जिले में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया गया है। फिलहाल कहीं से भी कोई घटना की जानकारी नहीं मिली है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से कायम है और आगे भी पूरी चौकसी रखी जाएगी।
डा. आरसी मिश्रा, एडीजीपी एवं आईजी अंबाला रेंज।
--------------------------
- जिला में पुलिस ने 43 लोगों को काबू किया, जिन पर निवारक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। यदि इन पर कार्रवाई करते, तो यह अंबाला का माहौल बिगाड़ सकते थे। इसके अलावा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर रखी है, जबकि फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
- अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला