{"_id":"599496b94f1c1bbc1c8b4634","slug":"111502910137-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवकों को दिलाई जाएंगी ई-रिक्शा : गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवकों को दिलाई जाएंगी ई-रिक्शा : गोयल
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार युवकों को दिलाई जाएंगी ई-रिक्शा : गोयल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। विधायक असीम गोयल ने कहा कि अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र में इच्छुक बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ई-रिक्शा दिलवाई जाएंगी। वे पंचायत भवन सिटी में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक नरेश सिंगला द्वारा आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक शाखा से कम से कम पांच लोगों को ई-रिक्शा के लिए ऋण उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि कार्य करने के इच्छुक और समय पर ऋण वापिस करने वाले लोगों की पहचान करके 30 अगस्त तक जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को सूची उपलब्ध करवा दी जाएगी और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी बैंक यह ऋण विशेष प्राथमिकता पर स्वीकृत करें। उन्होंने कहा कि अंबाला विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 बैंक शाखाएं हैं और उन शाखाओं के माध्यम से 250 लोगों को ई-रिक्शा के द्वारा आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस मामले में लोगों को अनावश्यक परेशान न करें और जो निर्धारित व जरूरी औपचारिकताएं हैं, केवल वे ही पूरी करवाएं। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सीएम मनोहर लाल से समय लेकर ई-रिक्शा का वितरण करवाया जाएगा। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक नरेश सिंगला, पंजाब नेशनल बैंक के वित्तीय सहलाकार एनके छाबड़ा, रितेश गोयल, हितेष जैन, विनोद गर्ग के अलावा विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।