फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   111 patients beat the epidemic, 43 newly infected

111 मरीजों ने महामारी को दी मात, 43 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
111 patients beat the epidemic, 43 newly infected
अंबाला सिटी। कोरोना के घटते-बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ाई हुई है। वीरवार को जिले में 43 लोगों में कोरोना की पुष्टि के बाद जिले में कुल संक्रमित मरीज बढ़कर 40 हजार 472 हो गए हैं। दूसरी ओर, राहत की बात यह है कि कुल नए संक्रमितों से ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है। एक दिन में कुल 111 लोगों ने कोरोना महामारी को मात दी है। साथ ही ठीक होने वाले लोगों की संख्या 39 हजार 485 हो गई।
विज्ञापन

वहीं सक्रिय मामले भी घटकर केवल 451 रह गए हैं। अभी तक कुल 536 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के नए मामलों में चाहे कमी आ रही है, मगर उनकी ओर से प्रतिदिन पहले की तरह ही सैंपलिंग की जा रही है, ताकि लोगों में कोरोना का पता लगाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी भी लोगों से कोरोना को लेकर सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर से आठ, छावनी से छह, चौड़मस्तपुर से नौ, नारायणगढ़ से तीन, शहजादपुर से चार, बराड़ा से पांच और मुलाना से आठ नए संक्रमित मिले हैं। इनमें दो सरकारी कर्मचारी, दो बच्चे 12 साल से कम उम्र के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

427 लोग होम आइसोलेट
अस्पताल में मरीजों की स्थिति सुधर नहीं रही है। इस समय जिले भर के अस्पतालों में 24 कोरोना संक्रमित उपचाराधीन हैं। इनमें 11 मरीज निजी तो 13 मरीज सरकारी अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं। दो मरीज आईसीयू में भर्ती हैं, जबकि चार मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इसके अलावा 427 होम आईसोलेशन में हैं।

4026 को लगा टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। वीरवार को कुल 4 हजार 26 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इसके अलावा 257 बूस्टर डोज दी गई हैं। अभी तक विभाग की ओर से कुल 19 लाख 81 हजार 247 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें 10 लाख 20 हजार 477 को पहली तो 9 लाख 49 हजार 227 लोगों को दूसरी डोज शामिल है। वहीं अभी तक 11 हजार 543 बूस्टर डोज लगाई गई है।
कोरोना के नए मामले अभी कम नहीं हुए हैं। इसलिए सभी को कोरोना से बचाव के लिए हिदायतों का पालन करना है, ताकि सभी सुरक्षित रहकर कोरोना से बचे रहें।
- डॉक्टर कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed