फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1.10 lakh from woman in the name of insurance policy

Ambala News: बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी, महिला से ऐंठे 1.10 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
1.10 lakh from woman in the name of insurance policy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। साइबर ठगों ने थाना पड़ाव के मछौंडा गांव निवासी सवर्णजीत कौर से मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी व मैनेजर बनकर 1,10,399 रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सवर्णजीत कौर ने जुलाई 2026 में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी ली थी। 5 अगस्त को उनके पति के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी के गुरुग्राम कार्यालय का कर्मचारी पर्वत कुमार बारीक बताया और पॉलिसी नंबर बोलते हुए पेंडिंग किस्त जमा कराने को कहा। आरोपी ने झांसा दिया कि वे एजेंट से कम कमीशन पर किस्त पे कर देंगे और व्हाट्सएप पर अपना पहचान पत्र भी भेजा।
विज्ञापन

झांसे में आकर महिला ने बताए गए सेंट्रल बैंक के खाते में गूगल पे के जरिए 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए और कैंसिल चेक की फोटो भेज दी। इसके अगले दिन 6 अगस्त को दूसरे आरोपी ने खुद को कंपनी का मैनेजर विनोद अग्रवाल बताकर कॉल किया। उसने पॉलिसी अप्रूवल और ऑफर का हवाला देकर 24 घंटे में 1.20 लाख रुपये रिटर्न मिलने का लालच दिया। पीड़िता ने फिर से 60,399 रुपये दिए गए खाते में भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तय समय बीतने के बाद भी पैसे वापस नहीं मिले और आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया, तब महिला ने अपने असली पॉलिसी एजेंट से संपर्क किया। एजेंट ने रिकॉर्ड चेक कर बताया कि कोई किस्त जमा नहीं हुई है। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़िता ने तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि बैंक खातों और कॉल डिटेल के आधार पर ठगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed