फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11 thousand got the vaccine in a day, till now 6.49 lakh got protection

11 हजार को लगा एक दिन में टीका, अब तक 6.49 लाख को मिली सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
11 thousand got the vaccine in a day, till now 6.49 lakh got protection
कोरोना को लेकर लोग काफी जागरूक हो गए हैं। कैंप से लेकर वैक्सीनेशन सेंटर तक में लोग टीका लगवाने के लिए सुबह से ही लाइनों में लगे हैं। शुक्रवार को जिलेभर में 10 हजार 919 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 19 फ्रंट लाइन वर्कर को पहली और 1236 को दूसरी, 18 से 44 आयुवर्ग में 4 हजार 504 को पहली और 362 को दूसरी डोज दी गई। वहीं 45 से 60 आयुवर्ग में 1521 को पहली और 2129 को दूसरी, 60 से अधिक आयुवर्ग में 387 को पहली और 761 को दूसरा टीका लगाया गया। अब तक कुल 6 लाख 49 हजार 211 लोगों को टीका लग चुका है। इनमें से 1 लाख 67 हजार 145 को दोनों डोज लग चुकी हैं। वहीं, गवर्नमेंट कॉलेज में शुरू हुआ पांच दिवसीय कोविड टीकाकरण कैंप का शुभारंभ कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. अरूण जोशी ने किया।
विज्ञापन

मेरी कोरोना की पहली डोज है। मेरे दोस्त ने कोरोना की दूसरी डोज लगवानी थी तो उसी के साथ आया था। अब कह रहे हैं कि तीसरी लहर आने वाली है तो उससे पहले ही अपने आप का बचाव रखना जरूरी है।
विज्ञापन

-गगन।
पहले कैंप में पहली डोज लगवा ली थी। शुक्रवार सुबह पहले कोरोना की दूसरी डोज लगवाई है। उसके बाद ही कहीं ओर काम पर जा रहा हूं। कोरोना से बचाव के लिए कोरोना की वैक्सीन लगवानी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शुभम।
पहले एक डोज लगवा ली थी। शुक्रवार को दूसरी की बारी थी, वहीं लगवाना आया हूं। तीसरी लहर की आने की संभावना है। मैं तो अन्य लोगों को भी कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहा हूं।
-गुरप्रीत सिंह।
कोरोना की दूसरी डोज लगवाई। चाहे कोई कितनी भी उम्र का क्यूं न हो। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। इस समय कोरोना वैक्सीन ही कोरोना जैसी महामारी से बचने का एकमात्र उपाय है।

-सुरिंद्र कौर।
सीएचसी अंबली में 18 हजार 670 को लग चुका टीका
नारायणगढ़। सीएचसी अंबली में कोविड-19 रोधी वैक्सीन लगाने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। अभी तक 18 हजार 670 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी अंबली के प्रभारी डॉ. गुरमीत सिंह ने बताया कि कोविड-19 रोधी वैक्सीन लगाने के लिए गांव में कैंप लगाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक और प्रेरित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed