फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11 crore budget passed in Zila Parishad House meeting, rural development will get momentum

Ambala News: जिप हाउस बैठक में 11 करोड़ बजट हुआ पास, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
11 crore budget passed in Zila Parishad House meeting, rural development will get momentum
शहर में जिला परिषद बैठक में विकास कार्य करवाने के बारे में जानकारी देते हुए परिषद सदस्य। संवाद
अंबाला सिटी। जिला परिषद की बैठक में 11 करोड़ के बजट पर मुहर लगी। जल्द ही ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य शुरू होंगे। सभी वार्ड सदस्यों से उनकी प्राथमिकता के आधार पर कार्य मांगे गए हैं। वार्डों में एक-एक करोड़ से कार्य करवाए जाने हैं। सदस्यों की ओर से ग्राम पंचायतों में खिलाड़ियों को किट देनी, स्ट्रीट लाइट, चौपाल, गली-नाली, शेड, गोहर, वाटर कूलर, ई-रिक्शा, पानी के टैंक, डस्टबिन, बेंच लगवाने के कार्यों की डिमांड दी गई है।
विज्ञापन

इन कार्यों में वार्डों में करवाया जाना है। जिला परिषद सदस्य पहले 13 विकास कार्य करवा सकते थे, लेकिन अब वह 50 विकास कार्य करवा सकते हैं। वहीं, जिप अध्यक्ष मक्खन सिंह लबाना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सदस्यों से उनके कार्य की प्राथमिकता लेकर कार्यों का एस्टीमेट बनाया जाए और उनको जल्द शुरू किया जाए। इस वर्ष में कार्य को शुरू करवाया जाना है। बैठक में जिला परिषद के एक्सटेंशन भवन को जल्द शुरू करने के लिए भी निर्देश दिए गए। यह भवन करीब एक करोड़ के बजट से बनना है।
विज्ञापन


सदस्यों ने अपने कार्यों के शुरू न होने पर जताई नाराजगी

वार्ड-एक से सदस्य राजेश कुमार लाडी ने नारायणगढ़ क्षेत्र में कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी लेनी चाही, लेकिन उनके क्षेत्र से कोई जेई बैठक में शामिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले नए अध्यक्ष बने थे, लेकिन आज तक एक भी ईंट नहीं लगी है। जनता को जवाब देना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-11 से सदस्य एवं उप अध्यक्ष करनैल सिंह ने कहा कि जेई जब भी फील्ड में कार्य के लिए जाते हैं तो सदस्यों को सूचित नहीं किया जाता। इस वजह से सदस्यों को कार्यों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती। अगर सदस्य साथ जाएंगे तो वह कार्यों को खुद जाकर देख सकते हैं।

वार्ड-3 से सदस्य पंकज सैनी ने भी अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्य नहीं करते। इस वजह से कार्य लगातार लेट हो रहे हैं। जनता को जवाब देना पड़ता है।
वार्ड-14 से सदस्य सुखविंद्र सिंह ने कहा कि तीन वर्ष पहले जिन कार्यों को पास किया गया था, उनमें में कई कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाए। इन कार्यों को रद्द करवाया जाए। उनके भी 3 से 4 कार्य ऐसे हैं, जो नहीं हुए हैं। इस पर पंचायती राज विभाग अधिकारियों से सीईओ ने जवाब लिया। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे ठेकेदार को नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि उनके टेंडर को रद्द किया जा सके। सीईओ गगनदीप सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यों की सूची भी बनाई जाएगी ताकि धरातल पर चल रहे कार्यों की स्थिति स्पष्ट हो सके।



एक-एक करोड़ के देने थे कार्य, 5 करोड़ तक के दे दिए

पिछली बैठक में सभी जिप सदस्यों को एक-एक करोड़ के विकास कार्य करवाने के लिए सूची सौंपने के लिए अध्यक्ष मक्खन सिंह लबाना ने निर्देश दिए थे, लेकिन सभी सदस्यों ने एक करोड़ के बजट से ऊपर के कार्य सौंप दिए। यह कार्य 5 करोड़ से ऊपर भी दिए गए। बैठक में सभी सदस्यों को अपनी प्राथमिकता के आधार पर एक करोड़ तक के कार्य देने के लिए कहा गया ताकि जल्दी एस्टीमेट तैयार कर उन विकास कार्यों को शुरू करवाया जा सके।

शहर में जिला परिषद बैठक में विकास कार्य करवाने के बारे में जानकारी देते हुए परिषद सदस्य। संवाद

शहर में जिला परिषद बैठक में विकास कार्य करवाने के बारे में जानकारी देते हुए परिषद सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed